Blog

बैंक से लौट रही महिला हुई थी 1.2 लाख रुपए की उठाईगिरी का शिकार…

दो आरोपी में एक नाबालिग भी गिरफ्तार, 20 हजार नगद बरामद,

बिलासपुर । मस्तुरी थाना क्षेत्र में ध्यान भटकाकर चोरी करने के एक गंभीर मामले में एसीसीयू एवं मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर और एक विधि से संघर्षरत किशोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की।

दरअसल  प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे 30 दिसंबर 2025 को अपने घर से अकेली मस्तुरी सहकारी केंद्रीय बैंक से पैसे निकालने आई थीं। बैंक से कुल 1 लाख 2 हजार रुपये निकालने के बाद वह पैदल स्टेट बैंक मस्तुरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मेन रोड पर संतोष किराना दुकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कपड़ों पर कचरा फेंक दिया। महिला जब अपने कपड़े झाड़ने लगीं तो उन्होंने अपना थैला और पैसे पेड़ की डाल पर रख दिए। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर थैले में रखी पूरी रकम चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना मस्तुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी सचिन ध्रुव एवं एक विधि से संघर्षरत किशोर की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
आरोपी सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भीमखोज, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

*सीसीटीवी फुटेज और चारों तरफ के कैमरे की जांच करके खोज निकाले आरोपी को*

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के लिए चारो तरफ के कैमरे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई इसके साथ ही आने जाने वाले और संदिग्ध लोगों की जान पहचान की गई।जिसमें संदिग्ध लगने पर युवक की खोजबीन की गई तब कही जाकर आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *