बैइक रैली में हेलमेट पहनने व मोबाइल नहीं चलाने की अपील की
सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत आरटीओ व होम गॉर्ड की संयुक्त बाइक रैली निकाली गई।
बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत गुरुवार को आरटीओ व होम गॉर्ड की संयुक्त बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का संदेश देते हुए हेलमेट पहनना अनिवार्य, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करं, कार में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाए, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की अपील की। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा एवं ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व ट्रैफिक नियमा का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
बाइक रैली उसलापुर से रवाना होकर नेहरू चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए उसलापुर में रैली का समापन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद रूप तिवारी, होमगॉर्ड कमांडेंट दीपांकूर नाथ उनकी समस्त होमगॉर्ड और एसडीआरएफ टीम, परिवहन निरीक्षक नरेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक विनय पाल, परिवहन उप निरीक्षक सोनल लालचंदानी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक मो. साजिद खान, सांख्यिकी अधिकारी योगेशवर प्रसाद टंडन परिवहन विभाग के कर्मचारी एसडी जोगी, बेद राम साहू, करण सोनी, रामगोपाल यादव वाहन ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।