Blog

बैनर–पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर । कोटा पुलिस ने कल्चुरी समाज का बैनर पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कोटा थाना में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोटा रेलवे स्टेशन के पास कल्चुरी समाज के कार्यक्रम के लिए बैनर–पोस्टर को लगाया गया था जिसे बेवजह कुछ युवकों ने फाड़ा है। जबकि बैनर पोस्टर को फाड़ने के लिए मना भी किया गया ।इसके बाद भी गाली गलौच करते हुए झगड़ा करने लगे।
आसपास के लोगो के समझाइश भी दी उसके बाद भी बदमाश युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आए।घटना की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल शांति भंग की संभावना को देखते हुए कोटा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कांति कुमार पिता कालिका प्रसाद प्रजापति, उम्र 29 वर्ष, साकिन पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 08,अमर सिंह पिता देवी सिंह जट्ट, उम्र 29 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।
और गणेश पिता स्व. मोहनपुरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, साकिन बंधवापारा, वार्ड क्रमांक 12, कोटा।
के खिलाफ गिरफ्तारी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *