Blog

बोदरी नगर पंचायत में भीषण जल संकट

नाराज महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय का किया घेराव

ढाबे में टैंकर से पानी सप्लाई का नजारा आया सामने

बिलासपुर। बोदरी नगर पंचायत के हर वार्ड में भीषण जल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए वार्डवासी परेशान हैं। शुक्रवार को पानी की भारी किल्लत से नाराज महिलाओं ने नगर नगर पंचायत बोदरी कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाएं और ग्रामीणों ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कई दिनों से टंकियों और नलों से पानी आना बंद है, जिससे वार्डवासियों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।इस

जल संकट की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर पंचायत के पानी के टैंकर से आम जनता को पानी न देकर, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर स्थित एक वेज रेस्टोरेंट के बाजू ढाबा संचालकों को मनमाने तरीके से जल आपूर्ति की जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह सप्लाई बिना किसी अधिकृत अनुमति के की जा रही है।

ग्रामीणों का दर्द

वार्ड क्रमांक 5 की निवासी सुनीता बाई ने रोते हुए=बताया,
हम छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। नगर पंचायत वाले केवल वादे करते हैं, लेकिन पानी एक बूँद भी नहीं दे रहे। हमारे वार्ड में कई बुजुर्ग भी हैं जो पानी के लिए तरस रहे हैं। अब अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम सब मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्रशासन की चुप्पी

घटनाक्रम के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जल संकट और टैंकर घोटाले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पंचायत कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *