बोदरी नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की मांग

आम आदमी पार्टी ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन
बिलासपुर । आम आदमी पार्टी में बोदरी में पदस्थ भारती साहू के स्थान पर मुख्य नगर पालिका आधिकारी के पद पर प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है ।
आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति विजय वर्मा ने जिलाधीश को ज्ञापन के माध्यम से माँग की है की बोदरी नगर पालिका में बोदरी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के रूप में पदस्थ भारती साहू के स्थान पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की जाए ।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर को यह भी अवगत कराया की बोदरी नगर पालिका में बोदरी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी के रूप में कांग्रेस के प्रशासन काल में सन् 2022 में उच्च शिक्षा विभाग की बिलासा गर्ल्स कॉलेज
में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पदस्थ भारती साहू को एक वर्ष के लिए बोदरी नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति कर दी गई जो आज 3 वर्ष बाद भी भाजपा शासन काल में भी इस पद पर कार्यरत हैं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयों ने कहा कि बोदरी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत बिलासा देवी एयरपोर्ट एवं अनेक महत्वपूर्ण कॉलोनी है और ऐसे महत्वपूर्ण स्थान की बागडोर एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीको सौंप कर रखना अनुचित है ।
आम आदमी पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से जिलाधीश महोदय से आग्रह किया है कि बोदरी नगर पालिका परिषद जैसी महत्वपूर्ण नगरपालिका में तत्काल भारती साहू के स्थान पर पूर्ण कालिक नगर पालिका मुख्य अधिकारी की पद स्थापना की जाए एवं वर्तमान की सीएमओ पद पर पदस्थ भारती साहू को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
कलेक्टर के साथ भेट मुलाकात में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री सरदार जसबीर सिंह चावल , प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, बोदरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति विजय वर्मा, हितेश आहूजा, दीपक जगवानी, अजय बुधवानी, रवि खत्री सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।