Blog

बोले परिजन,नाबालिग बेटी के सामने मौलाना ने गर्भवती पत्नी को जहर पिलाया…..जिन्दा जलाया फिर चुपचाप दफनाया….मौलाना ने हैवानियत की सारी हदे पार करके बीवी को मौत को घाट उतार दिया….मोहल्लेवालों की मदद से SSP के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई

मौका पाकर फरार
हो गया मौलाना

पुलिस कप्तान ने दिया जांच का सख्त आदेश

पीड़ित के परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

बिलासपुर। तालापारा इलाके में रहने वाले मौलाना कारी बशीर पर अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसे गर्म आयरन से जलाया गया, फिर जबरन हार्पिक पिलाया गया, और मौत के बाद शव को चोरी-छिपे फर्जी दस्तावेजों के सहारे मुरादाबाद ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया । जिसकी न तो पोस्टमार्टम कराया गया और न ही पुलिस को सूचना दी गई।

बता से सिविल लाइन थाना अंतर्गत तालापारा तैबा चौक निवासी मौलाना बशीर अहमद जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है उस पर गंभीर आरोप लगा है।इस मामले को लेकर पहले तो मोहल्ले के लोगो ने सिविल लाइन थाना में ज्ञापन सौंपा उसके बाद एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
लेकिन इस मामले में कही कुछ नहीं हुआ मौलाना बिंदास रहा और मोहल्ले वालो के अलावा परिजनों को शिकायत करने पर धमकी देने लगा।मोहल्ले वालो ने आरोप लगाया था कि मौलाना के अपनी पत्नी की मारपीट करके हत्या कर दी है।और इलाज कराने के बहाने अस्पताल ले जाकर उसके बाद यूपी ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।जिसमें शंका यह है कि वह पत्नी को प्रताड़ित करके उसकी जान ले लिया है।और पूरी घटना को छिपाने के लिए लोगो को डरा धमका रहा है।

घरेलू विवाद बना मौत की वजह

दर्दनाक घटना 11 जुलाई की रात उस समय घटी जब मौलाना बशीर का अपनी पत्नी सलमा बेगम से किसी महिला को लेकर विवाद हुआ। मोहल्लेवालों के अनुसार, बशीर ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की।, गर्म कपड़ा प्रेस करने वाले आयरन से जलाया। अगले ही दिन 12 जुलाई को हार्पिक जबरन पिला दियाया।

10 साल की बच्ची बनी गवाह

घटना की सबसे दर्दनाक बात यह है कि सब कुछ महिला की 10 वर्षीय मासूम बेटी के सामने हुआ। उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। , इसके बाद बशीर ने मजबूरी में सलमा बेगम को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया।, लेकिन रात करीब 10:45 बजे महिला की मौत हो गई।

फर्जी कागज़ात बनाकर शव ले गया मुरादाबाद

हत्या को दबाने की नीयत से,आरोपी मौलाना ने अस्पताल से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र (लामा) तैयार करवाया। 13 जुलाई को बिना किसी पुलिस सूचना के शव को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान शव का ना तो पोस्टमार्टम हुआ, ना एफआईआर, और ना ही कोई मेडिकल रिपोर्ट।

मृतका के परिजन बोले–हत्या हुई है,हमें न्याय चाहिए

मंगलवार को मृतका के परिजन भाई रागिब और परिजनों के साथ ही समाज के लोग बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। मृतका की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, कि हमारी बेटी को मारा गया है। उसकी बच्ची ने सब कुछ देखा है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है,हमें न्याय चाहिए।

परिजनों के अनुसार,मौलाना घटना के बाद से हुआ फरार

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी मौलाना फरार है।पोस्टमार्टम नहीं हुआ,शव पहले ही जला दिया गया। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।परिजन और मोहल्लेवासी न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिजनों ने लगाया आरोप,बोले मौलाना पैसा और सोना देकर खरीदना चाहता है

एसएसपी के सामने मृतिका के परिजनो ने मौलाना पर गंभीर आरोप लगाकर कहा है कि मौलाना इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया है और इसी कारण पैसा और सोने के जेवरात देकर खरीदना चाहता है।इसके साथ ही धमकी
दिया कि बिलासपुर आकर शिकायत किए या फिर किसी को कुछ बोले तो जान से मार देगा।लेकिन परिजनों के बिना डरे शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

मृतिका के भाई ने बशीर अहमद और इसके परिजनों पर प्रताड़ित कर लगाया हत्या करने का आरोप

परिजनों ने बताया कि तालापारा के निवासियो से मुलाकात हुआ, फिर भाई मौलाना शमशाद ने अपने कुछ परिचित लोगों से सम्पर्क किया गया और खतरा मोल लेकर हम एफआईआर दर्ज कराने बिलासपुर आ गए।परिजन बोले कि मृतिका के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाया जाये। और बशीर अहमद, सगीर अहमद व उसकी पत्नी आएशा भाई फरीद, भतीजा फरहान और अन्य आरोपियों के विरुद्ध जाँच कर न्याय दिलाया जाए।

एसएसपी बोले,होगी बारीकी से जांच

एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी को निष्पक्ष और गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के बयान और सभी तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद परिजनों को बोले कि जो उचित होगा वह जांच की जाएगी,जांच बारीकी से होगी जिसमें पुलिस हर पहलुओं की जांच करेगी।और संबंधित लोगों से पूछताछ भी करेगी।

वर्जन

इस मामले को लेकर सीएसपी और सिविल लाइन पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए है।पीड़ितों का बयान लेकर पुलिस जांच करेगी और फरार मौलाना की खोजबीन करेगी।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

वर्जन
इस मामले की शिकायत मोहल्ले वालो ने की थी,जिसकी जांच जारी है अब परिजनों का भी बयान लेकर आगे की जांच की जाएगी।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *