Blog

बौद्ध समाज के तत्वावधान में 26 नवंबर संविधान दिवस का आयोजन

बिलासपुर।बौद्ध समाज के तत्वावधान में 26 नवंबर संविधान दिवस का आयोजन आनंद बुद्ध विहार पंचशील नगर, यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर में आयोजित किया गया, 26 नवंबर संविधान दिवस पर काफ़ी संख्या में लोग सम्मिलित हो कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को नमन किया, संविधान दिवस के अवसर पर सभी ने मल्यार्पर कर वंदना की गई
76वे संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस हम सभी भारतीयों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का दिन है, क्योंकि आज ही के दिन वर्ष 1949 में हमारे देश का संविधान अंगीकृत किया गया था। भारत का संविधान केवल कानूनों की किताब नहीं है, बल्कि यह हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने इसे तैयार करने में जो अथक परिश्रम, दूरदृष्टि और न्यायपूर्ण सोच दिखाई, वह पूरी दुनिया में मिसाल है। संविधान में हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश दिया सविधान से सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बौद्ध समाज के राजा नंदेश्वर,विनोद बौद्ध,जितेंद्र भावे, मुकेश साखरे, दयाल जामुलकर, संतोष बौद्ध, प्राशिक भावे, नितेश खोबरगाड़े सुनील जामुलकर,चिराज यूके, सुमित जनबंधु,सौरव वाल्दे, , शीला बौद्ध, मनोरमा सीमा टेंभूर्णेकर, छाया बौद्ध की अहम भूमिका रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *