Blog

ब्याज में उधारी रकम लेकर पैसा वापस न कर अपने भूमि का किया फर्जी इकरारनामा

प्रार्थी द्वारा पैसों की मांग करने पर पैसा वापस नहीं कर अष्लील जाति सूचक गाली गलौच कर जान से मारने का दिया धमकी।

धोखाधड़ी के फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर। ब्याज मे रकम लेकर वापस नहीं करने वाले धोखाधडी के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी ने पैसा वापस करने फर्जी एग्रीमेंट भी किया था।जांच करने पर पता चला कि फर्जी एग्रीमेंट और भी कई लोगों से किया गया है इसके साथ ही बैंक में जमीन गिरवी भी रखा हुआ है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी किशन लाल बंजारे पिता नंद कुमार बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2 मोपका ने 24 जनवरी को सरकण्डा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूकारी कार्य करता है जिसका लाइसेंस उसके पास है। उसी की कालोनी में ही रहने वाला भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पैसों की जरूरत होने पर वर्ष 2023 में अलग-अलग तिथियों में 15 लाख रूपये चेक के माध्यम से लिया है। जब रकम लौटाने के लिए बोला गया तो उसने तीन माह का समय लिया, तीन माह का समय व्यतीत होने के बाद फिर पैसो की मांग करने पर वह अपने स्वामित्व की भूमि जो मेरे मकान के बगल में स्थित है। उसे 19 लाख रूपये में बिक्री करने का इकरारनामा कर दिया। लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराया। बल्कि रजिस्ट्री के लिए बार बार घुमाता रहा। जब उक्त भूमि के संबंध में अन्य लोगों से जानकारी लिया गया तो पता चला कि भास्कर प्रसाद त्रिपाठी अपने उस जमीन को बेचने के लिए एक नहीं बल्कि कई लोगों के पास एग्रीमेंट किया है।जानकारी लेने पर यह भी पता चला कि उक्त भूमि वर्तमान में बैंक में गिरवी रखा हुआ है। जानकारी मिलने पर भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को जमीन का रजिस्ट्री कराने या पैसा वापस करने के लिए जब बोला गया तो उसने कहा कि तुम्हारा पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर ले । यह कहकर उसने जान से मारने की धमकी दी,और जाति सूचक गाली गलौच दिया जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया। सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के अनुसूचित जाति वर्ग का होने से प्रकरण में एसटी/एससी एक्ट की धारा भी जोड़ा गया है।

फर्जी एग्रीमेंट करके फरार होने वाला आरोपी कोरबा से भी हुआ फरार

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल से टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को कोरबा में होने की जानकारी मिली।तब पुलिस टीम को कोरबा भेजा गया। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसकी तलाश की जा रही थी।लेकिन आरोपी पुलिस को किसी न किसी तरह चकमा दे रहा था।

रायपुर से पकड़ाया आरोपी

सरकंडा पुलिस पहले कोरबा गई उसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर फिर खोजबीन की तो उसका लोकेशन रायपुर निकला।तब आनन फानन में पुलिस आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को पकड़कर हिरासत में ली और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जूर्म स्वीकार किया जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

थाना प्रभारी बोले,फर्जी एग्रीमेंट और बैंक से भी डिटेल लेकर कर रहे जांच

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे का कहना है की फर्जी तरीके से एग्रीमेंट करने वाले आरोपी के बारे पता लगाया जा रहा है और बैंक से भी डिटेल निकाला जा रहा है।इसके साथ ही कितने लोगों से उसने एग्रीमेंट किया है उसकी भी जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *