ब्यूटी पार्लर संचालिका से की फर्जी शादी,निकला मैरिज ब्यूरो की संचालिका का पति….हरियाणा भागने की फिराक में थे…सकरी पुलिस दबोच लिया

7 लाख की ठगी, शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज
हरियाणा फरार होने वाले पति पत्नी गिरफ्तार
बिलासपुर । एक महिला के साथ धोखाधड़ी, शोषण और भावनात्मक छल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने मैरिज ब्यूरो संचालिका पर फर्जी शादी करवाकर ठगी करने का आरोप लगाया है।महिला ने आरोप लगाया है कि महिला ने खुद अपने पति से झूठी शादी करवा दी और रकम भी ऐठ लिए।पुलिस ने फर्जी शादी कर फरार होने वाले आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
सकरी पुलिस ने बताया कि शिवरीनारायण की रहने वाली और वर्तमान में विनोबा नगर में रह रही महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2024 में विवाह के लिए प्रोफाइल भेजा था। सतनाम मैरिज ब्यूरो की चित्रा कुमारी ने हरियाणा निवासी शिक्षक संजय कुमार का रिश्ता बताया और सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करवा दी।शादी के बाद संजय उसे हरियाणा के ग्राम सिरसा ले गया, कुछ समय तक साथ रहा लेकिन फिर उसके व्यवहार में बदलाव आने लगे। महिला को शक हुआ तो चुपचाप से मोबाइल में छानबीन की और सच्चाई सामने आ गई ।जिसमें महिला को पता चला की संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब महिला को पता चला कि संजय की पत्नी और कोई नहीं बल्कि चित्रा कुमारी है,जिसने उसकी शादी करवाई थी। दोनों ने मिलकर न सिर्फ धोखा दिया, बल्कि लगभग 7 लाख रुपये की ठगी भी की।
पीड़िता ने सकरी थाना में चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर हरियाणा फरार होने वाले दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
*पति पत्नी झूठ बोलकर देते है झांसा*
सकरी पुलिस ने बताया कि आरोपी पति पत्नी यही काम करते है।और यह लोग हरियाणा में इसी तरह के पीड़ित लोगो को फंसाकर खेल करते है।जिसमें इनको लाखों रुपए का फायदा हो जाता है।लेकिन इस बार इनकी चाल कामयाब नहीं हो सकी,बल्कि पकड़ा गए। पुलिस का कहना है कि कुछ शिकायते हरियाणा से भी मिली है जिसकी जांच की जाएगी।
*फिर से शादी करने की तैयारी में था*
सकरी पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फिर से शादी करने के चक्कर में था और इसकी तैयारी कर रहा था।चूंकि पत्नी मैरिज ब्यूरो चलाती थी तो उनके साइट में जो भी इनके झांसे में आता उसको किसी तरह फंसाकर शादी कर लेते और रकम ऐंठ लेते थे।इस बार नहीं पकड़ाता तो और भी शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर चुका था।
वर्जन
आरोपी पति पत्नी हरियाणा के सिरसा भागने वाले थे।लेकिन पुलिस ने अमेरी के घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए पति पत्नी से और भी जानकारी ली जा रही है।
प्रदीप आर्या
टीआई सकरी