Blog

प्रार्थना सभा की आड़ में दरवाजा बंद कर धर्मांतरण कराने आरोप….नाराज महिलाओ ने हिंदू संगठन से जुड़े युवकों की पिटाई की….दो पक्षों के बीच विवाद होने से थाने में मचा बवाल….

हिंदू बोले,महिलाओ को आगे कर रहे ईसाई समाज के लोग, ये नही चलने देंगे

धर्मांतरण को लेकर पावर हाउस से तोरवा थाने तक मचा रहा बवाल

हिन्दू संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

धर्म परिवर्तन पर बवाल,हिंदू संगठन और ईसाई समाज आमने-सामने

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच.

केवटपारा चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल

हिंदू संगठन और क्रिश्चियन समाज के बीच तीखा टकराव,

बिलासपुर। केवटपारा स्थित चर्च में धर्मांतरण के आरोप को लेकर रविवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इसके बाद चर्च परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी, धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत तक आ गई। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों का दावा है कि उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी, विरोध करने पहुंचे तो क्रिश्चियन समाज के लोगों ने उन्हें गाली-गलौज कर भड़काया और धमकाया।

बता दे लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर
जिले में बवाल मचा हुआ है।जिसके कारण एक बार नहीं बल्कि कई बार टकराव हो चुका है।इसके बाद भी ईसाई धर्म और हिंदू संगठन के लोगो के बीच टकराव हमेशा बना रहता है।
इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रही।
जिसके कारण एक बार फिर से बिलासपुर का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां अंदर क्रिश्चियन समाज के लोग और बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। क्रिश्चियन समाज की ओर से आरोप लगाया गया है कि वे शांतिपूर्वक प्रार्थना कर रहे थे, तभी संगठन के कुछ कार्यकर्ता जबरन चर्च में घुसे और न सिर्फ धार्मिक स्थल में अभद्रता की बल्कि मारपीट भी की। उन्होंने पथराव का भी आरोप लगाया, जिसमें एक युवक के मुंह में गंभीर चोट आई और उसका दांत टूट गया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसे लेकर तोरवा पुलिस जांच कर रही है।

प्रार्थना सभा में शामिल होने वाले बोले,बेवजह किया गया है हंगामा

थाना पहुंचे लोगो के
आरोप लगाकर कहा ही कि प्रार्थना सभा
में हर सफ्ताह जाकर पूजा करते है और किसी तरह का धर्मांतरण नहीं किया जा रहा है।न किसी पर दबाव डाला जा रहा है।इसके बाद भी बेवजह घर घुसकर मारपीट की गई है।जिसके कारण लोग दहशत में है।इसलिए ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

हिंदू संगठन बोले,धर्मांतरण जबरदस्ती कराया जा रहा

हिंदू संगठनों का कहना है कि चर्च में गुपचुप तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा था और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें उकसाया गया और धमकी दी गई। वहीं, ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे केवल अपनी नियमित प्रार्थना सभा कर रहे थे, तभी कुछ लोग जबरन परिसर में घुस आए और उत्पात मचाया।

हिंदू संगठन की रही भीड़

थाने के भीतर क्रिश्चियन समाज के लोग मौजूद रहे, जबकि बाहर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें ली गईं।

सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से हो रही पूछताछ

प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसके मुंह में गंभीर चोट आई है।तोरवा पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

वर्जन

हिंदू संगठन के लोग बेवजह प्रार्थना सभा में।घुसकर हंगामा कर रहे थे।जबकि धर्मांतरण वाली कोई बात नहीं है।
जिस तरह से लोग मंदिर मस्जिद जाते है उसी तरह से लोग प्रार्थना में शामिल होने आते है।इसमें हिन्दू संगठन ने कुछ लोगो को मारा है।

विजय सिंह पास्टर

वर्जन
धर्मांतरण की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थे जिसके कारण वे लोग विवाद करने लगे और बेवजह मारपीट करने लगे।हिंदुओं को गाली देने लगे जिसके कारण थाने में सूचना दी गई है।

श्रीकांत कश्यप
हिंदू संगठन

वर्जन
दो समुदाय के बीच का विवाद है जिनसे आवेदन लेकर जांच किया जा रहा है।दोनों पक्षों की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजेंद्र जायसवाल
एएसपी सिटी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *