ब्राउन शुगर एवं गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

।
बिलासपुर।आपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के खिलाफ कार्यवाही
किया गया है।सकरी पुलिस ने तीन युवकों के पास से गांजा और ब्राउन शुगर को बरामद किया है।
सकरी पुलिस ने बताया कि कुछ युवक नशे का अवैध कारोबार कर रहे है।युवकों के कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। इसी बीच पता चला कि हामिद अंसारी नामक व्यक्ति आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड में अपने पास में ब्राउन शुगर रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबीर की सूचना पर आसाम सिटी मेण्ड्रा रोड पर आरोपी हामिद अंसारी को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 840 मिलीग्राम नशीली ब्राउन शुगर कीमती 3500 रूपये एवं 01 मोबाईल जप्त किया । आरोपी द्वारा अपने मेमोरण्ड कथन बताया कि ईशान मंडलोई और अमन तिवारी के माध्यम से नशीली मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, गांजा एवं देशी पिस्टल को प्रयागराज से खरीदर बिलासपुर क्षेत्र में लाकर बिक्री करना एवं नशीला सामान और पिस्टल को ईशान मंडलोई के मकान रामा लाईफ सिटी में रखना बताने पर आरोपी ईशान मंडलोई के घर की तलाशी लेने पर से 25 ग्राम गांजा कीमती 1000 रूपये, 04 नग चीलम, 02 नग लाईटर जप्त किया गया। किसी प्रकार का पिस्टल या अवेध हथियार नही मिला। ईशान मंडलोई के घर में अमन तिवारी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी हामिद असारी एवं अमन तिवारी के खिलाफ एनडीपीएस के नियमो के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियो
हामिद अंसारी पिता मुमताज अंसारी उम्र 33 साल साकिन तैयबा चौक तालापारा ,अमन तिवारी पिता सतीश तिवारी उम्र 24 साल साकिन अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई पिता बंशीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी रामालाईफ कालोनी सकरी
को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । ईशान मंडलोई पूर्व से अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट, 185 एमव्ही एक्ट के प्रकरण में जेल में निरूद्ध है।