Blog

ब्राह्मण प्रीमियर लीग के खेल परिसर में दो पक्षों में भिड़ंत…..जमकर हुई मारपीट….एक दूसरे के खिलाफ की रिपोर्ट

दोनों ने दर्ज कराई एफआईआर

बिलासपुर। ब्राह्मण प्रीमियर लीग के सरकंडा स्थित खेल परिसर में 21 नवंबर की रात बड़ा विवाद हो गया। रात करीब 11:20 बजे मैदान के अंदर दो समूहों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद खेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन समिति की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करबला रोड के व्यापारी और चकरभाठा क्षेत्र के कुछ युवक अपने साथियों के साथ मैदान में मौजूद थे। तभी स्कार्पियो में आए आयुष दुबे, नवीन गोस्वामी, शिवम मिश्रा और सुशांत सराफ ने पहुंचकर उन्हें पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दीं और हाथ-मुक्के व लात-घूसों से हमला कर दिया।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को मारना शुरू कर दिए।और उसके बाद खेल मैदान में माहौल खराब होना शुरू हो गया।
जिसके कारण आफरा तफरी मच गई।

वही हमले में व्यापारी के सिर, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आईं। वहीं युवक के नाक, मुंह और गले में भी चोटें पहुंचीं। उनके साथ मौजूद नवीन गोस्वामी के पैर, हाथ और सीने में भी चोट लगने की पुष्टि हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में आकाश शराफ, शिवम शराफ, भास्कर वर्मा, गुलशन साहू सहित कई लोग शामिल थे।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरेराह मारपीट और पिटाई,देखते रहे लोग

सरेराह मैदान में मारपीट और पिटाई होती रही और इधर लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।कही कोई बड़ा हादसा हो जाता तो बवाल मच जाता,चूंकि इतने लोगों की भीड़ रही और कही कोई धारदार हथियार रखे रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो फुटेज के आधार पर और होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खेल परिसर में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई। यह घटना न सिर्फ खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए खतरा बनी, बल्कि लीग की प्रतिष्ठा और आयोजकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *