ब्लॉक कांग्रेस स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकालेगी 2 मई को

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कि बैठक
बिलासपुर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा 2 म ई को स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली जाएगी । यह यात्रा अपोलो हॉस्पिटल से शुरू होकर नेहरू चौक में समाप्त होगी और यहां पर कांग्रेस के बड़े नेता सभा को संबोधित करेंगे। स्वास्थ्य न्याय यात्रा को लेकर आज शाम 7:00 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप के निवास में कांग्रेस की बैठक रखी गई है । जिसमें वार्ड क्रमाक 15.16.17.18.19.20.21.चाटापारा .कुटूडन नेहरु नगर.जरहाभाटा. भक्त कवर रामनगर सताईस खोली, राजेंद्र नगर, क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन पार्षद पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ज़ोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस जनों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि कांग्रेस की आयोजित न्याय यात्रा को लेकर आज आम जनों के बीच भी कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे और अपोलो प्रबंधन की लापरवाही की जानकारी दी। और शहर के सभी वार्डों में आम नागरिकों से संपर्क करके पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं । आज ,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, शेख़ नजरूद्दीन भारत कश्यप शिमा धृतेष चंद्र प्रदीप बाजपेई हिमांशु कश्यप सुभाष ठाकुर दीपक कौशीक हरि किशन गंगवानी शारदा नागरकर भरत निरमकर रितेश सिंह अभय सारथी अजय भार्गव योगेन्द्र सिंह कुशवाहा अयाज खान रिजवान खान शेख इमामुद्दीन विनय वैधे एवं काफी संख्या में कांग्रेस जन बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस जनों ने 2 दिन पहले अपोलो प्रबंधन के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की थी। जिसमें अपोलो हॉस्पिटल के अध्यक्ष यूनिट हेड, और फर्जी डॉक्टर पर नामजद और दोषी डॉक्टरों पर मामला दर्ज करने की मांग की है।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला के ऑपरेशन से असामयिक मौत को लेकर अपोलो के फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के साथ साथ अपोलो के चेयरमैन डॉक्टर प्रताप रेड्डी,पृथा रेड्डी,चेयरमेन अपोलो,,डॉक्टर मनीष मट्टू, अपोलो के यूनिट हेड के विरुद्ध नामजद हत्या की धारा के अंतर्गत एफ़ आई आर दर्ज कराने एवम छत्तीसगढ़ सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान कार्ड को अपोलो सहित अन्य निजी हॉस्पिटल में मान्य नही किया जाता एवम जिले में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को जल्द नही सुधारा जाता है तब इन्ही सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर /ग्रामीण 2 मई को न्याय मार्च निकालेगी ।