Blog

भनवारटंक में मंदिर के पीछे लगी थी जुए की फड़,4 जुआरी गिरफ्तार,

पुलिस ने स्कार्पियो, नगद और स्ट्राइकर किया जप्त

बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मंदिर के पीछे सभी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 6400 रू नगद, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो, तीन मोबाइल, एक लकड़ी का टेबल और टावेल जप्त किया है।

बेलगहना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध स्ट्राइकर गोटी से जुआ सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर के पीछे जुआ सट्टा खेला जा रहा है। यह नियमित रूप से जुआरियों का मेला लगा रहता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास रेड कार्रवाई की। यह पर दर्जनभर लोग स्ट्राइकर गोटी से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से यशवंत सोनी पिता रामप्रसाद सोनी उम्र 28 रतनपुर,जाफर अली पिता अजगर अली उम्र 45 वर्ष चाटीडीह सरकंडा,पवन श्रीवास पिता स्वर्गीय लव श्रीवास उम्र 38 वर्ष चाटीडीह सरकंडा और अजय पासवान पिता स्वर्गीय चंद्रमा पासवान उम्र 37 वर्ष टेगनमाडा बेलगहना को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उनके सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 6400 रू, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो वाहन क्र CG 17 T 1305, तीन नग मोबाइल, एक लकड़ी का छोटा टेबल और एक टावेल को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *