भनेसर की जमीन को बेजाकब्जा कब्जा कर उपसरपंच ने किया अवैध निर्माण कार्य….इधर सरकारी जमीन पर भी ईंट भट्ठा का संचालन करने की हुई शिकायत….जिला प्रशासन और खनिज विभाग से न्याय की गुहार…अतिरिक्त तहसीलदार के नोटिस के बाद भी नहीं हुआ असर….

पीड़ित ने अतिरिक्त तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार
महिलाओं से लाठी डंडा का उपयोग करके करवाया का रहा निर्माण कार्य
बिलासपुर। जमीन पर बेजा कब्जा करके अवैध तरीके से किये जा रहे निर्माण को तत्काल रोकने के निर्देश अतिरिक्त तहसीलदार ने दिये है।इसके बाद भी अवैध तरीके से जयरामनगर स्थित भनेसर की जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिसकी शिकायत पीड़ित ने फिर से की हैं।यहाँ तक सरकारी जमीन पर ईंट भट्ठा भी बनाकर अवैध कारोबार किया जा रहा है।
दरअसल जयरामनगर निवासी दिलीप शर्मा का कहना है कि जयरामनगर स्थित ग्राम भनेसर में वसंत प्रजापति नामक व्यक्ति ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।जबकि जमीन उसकी नहीं है बल्कि जमीन का मालिकाना हक उसके पास है।इसके बाद भी अवैध तरीके बाउंड्रीवाल और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

पीड़ित का कहना है कि जब भी अवैध कार्य की शिकायत करने पहुंचो और ग्रामीणों को मना करने जाओ तो सीधे धमकी देते है और अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं करने की धमकी देते है ।महिलाओं को सामने रखकर लाठी डंडा से पिटवाने और मारने की धमकी देकर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे है।पीड़ित का कहना है कि जबकि सीमांकन भी हो चुका है और इसमें 0.105 हेक्टेयर जमीन का मालिक दिलीप शर्मा है।उसके बाद भी उसके अवैध तरीके से कब्जा करके निर्माण कार्य किया जा रहा है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार ने नोटिस जारी करके अवैध निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश दिया है।न्यायालय ने कहा है कि अवैध निर्माण कार्य तत्काल बंद नहीं किया गया तो कार्रवाई किया जाएगा।

कलेक्टर और एसपी के पास भी होगी शिकायत
पीड़ित दिलीप शर्मा का कहना है कि अगर अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया और सुनवाई नहीं हुई तो वे कलेक्टर के पास जाएंगे और इसकी लिखित शिकायत एसपी के पास भी की जाएगी।लेकिन अपनी जमीन पर बेजा कब्जा और अवैध निर्माण किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।
उपसरपंच का सरकारी जमीन और निजी जमीन पर कब्जा कर अवैध ईंट भट्ठा का निर्माण
उपसरपंच संतोष प्रजापति और उसके पिता बसंत प्रजापति पर जयरामनगर निवासी नरेंद्र चौहान ने भी गंभीर आरोप लगाया है।उनका कहना है कि निजी जमीन पर तो कब्जा करके निर्माण कर रहा है।लेकिन सरकारी जमीन पर भी अवैध तरीके से कब्जा करके गुंडागर्दी कर आतंक मचा मचा है।जिसकी लिखित शिकायत भी कलेक्टर और एसपी के अलावा खनिज विभाग के किया जा चुका है।इसके बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई।जिसके कारण उपसरपंच के हौसले बुलंद है।

उपसरपंच होने का दिखाता है रौब
ग्रामीण और शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उपसरपंच अवैध तरीके से बेजाकब्जा करता है यही नहीं इसके अलावा और भी जमीनों पर वह कब्जा करने को नीयत से ग्रामीणों को डराता धमकाता है जिसके कारण गांव वाले दहशत में रहते है।और यही कारण है कि ग्रामीण शिकायत करने से भी डरते है।
ईंट भट्ठा का अवैध रूप से करता है संचालन
ग्रामीणों का कहना है कि उपसरपंच अपने दबंग और रौब को दिखाते हुए दबंगई से अवैध रूप से ईंट भट्ठा का संचालन करता है।
जिसकी शिकायत कई बार की गई है बावजूद इसके खनिज विभाग किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करता है इसलिए उसके हौसले बुलंद है।और पिछले कई साल से अवैध कारोबार कर रहा है।