Blog

जब महापौर ने सम्प्रभुता की जगह सांप्रदायिकता को अक्षुण्ण रखने की ले ली शपथ

कलेक्टर ने दूसरी बार पढ़ने बोला फिर आयुक्त ने महापौर को समझाया उसके बाद पढ़ी शपथ

पहले और दूसरे लाइन के पार्षदों ने भी शपथ लेने में गड़बड़ी की

बिलासपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को मुंगेली नाका चौक स्थित मैदान में आयोजित किया गया। भारी अव्यवस्था के बीच हुए शपथ ग्रहण समारोह में महापौर एल पद्मजा ने ही अपनी फजीहत करा दी। समारोह में महापौर ने शपथ लेते समय ‘सम्प्रभुता’ की जगह ‘साम्प्रदायिकता’ को अक्षुण्ण रखने की शपथ ले ली। जब समारोह में मजाक बना तो उन्हें दोबारा शपथ दिलाया गया।हालाकि इस बीच कलेक्टर अवनीश शरण ने बीच में ही टोक दिया और बोले कि साम्प्रदायिकता नहीं


‘सम्प्रभुता पढ़िए,फिर अटकी और पढ़ी।लेकिन मंच और सामने बैठे लोग यह सुनकर हंसने लगे और महापौर का चेहरा देखने लगे।
कलेक्टर ने दूसरी बार फिर से शपथ कराया। जिसमें महापौर को आयुक्त अमित कुमार ने शपथ पत्र पढ़ने के लिए समझाया उसके बाद मेयर ने शपथ पढ़ा।

सफाई कर्मचारियों और निगम के कर्मचारियों से भरी रही भीड़

बिलासपुर महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कई मायने में यादगार रहा। एक तो इतनी छोटी जगह को भरने के लिए सफाई कर्मचारियों और निगम के कई अन्य कर्मचारियों को बुलानी पड़ी।

नहीं पहुंचे प्रदेश के मुखिया,होती रही चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आना था लेकिन वे भी नहीं आए। जिसके लिए सारी तरह की व्यवस्था कर ली गई थी।यहां तक सीएम का प्रोटोकॉल भी आ चुका था लेकिन सीएम बगिया अपने गृहग्राम में रहे और अचानक उनका आना कैंसिल हो गया।

कुर्सियों में भाजपा नेताओं का कब्जा

पत्रकारो की जगह में पार्षदों और उनके रिश्तेदार बैठे रहे। समाज प्रमुखों के लिए आरक्षित कुर्सियों में भाजपा के नेता सीना तान के साथ बैठे रहे। जिसके कारण पत्रकारों को खड़े रहकर काम करना पड़ा।

मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री डिप्टी सीएम के साथ विधायकों की मौजूदगी रही,मस्तूरी विधायक नहीं आए

मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला आदि मौजूद थे। शुरुआती औपचारिकता के बाद शपथ ग्रहण शुरू हुआ।
इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया नहीं पहुंचे जिनकी चर्चा होती रही।

पार्षदों को 10 =10 के लाइन में खड़े करके शपथ दिलाई गई

10=10 पार्षदों को बुलाकर शपथ दिलाई गई। कई पार्षदों ने गलत उच्चारण किया। अंत में कलेक्टर अवनीश शरण उन्हें इमला बोलकर शपथ के शब्दों को दोहराने के लिए कहना पड़ा। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग ठहाके लगाते रहे कई तो पेट पकड़कर हंसते नजर आए। हालांकि 1 से लेकर 20 तक के पार्षदों को पता नहीं इतनी क्या जल्दी थी कि कलेक्टर के मै बोलने के साथ ही अपने मन से शपथ पढ़ना शुरू कर दिए।
जिसे देखकर लोग हंसने लगे।

महापौर पति मंच पर अफसरों को निर्देश करते नजर आए

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महापौर समेत पार्षदों को शपथ लेना था जिसके लिए सभी लोग मौजूद रहे।इस दौरान अशोक विधानी महापौर पति होने के नाते अपने अंदाज उर तेवर से मंच पर अफसरों से कुछ इस तरह बात करते नजर आए जैसे वे ही महापौर है।इस बात की चर्चा भाजपा नेताओं में जोरो से होती रही।

अव्यवस्था का बना रहा आलम

महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम बना रहा।भारी अव्यवस्था और गर्मी के बीच पार्षद और अन्य लोग बैठे रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री बोले,कांग्रेस आरोप लगाना बंद करे और अपने गिरेबान में झांके

शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बात की,उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में थोड़ा भूल चुक हो जाता है।उसे सुधार करके पढ़ा गया है।वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से आरोप लगाती है पहले वह अपने गिरेबान में झांके और भाजपा पर उंगली उठाना बंद करे। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सभी विधान सभा में सभी को सवाल पूछने का हक है।क्योंकि विधायक जनता की आवाज है जो सदन में पहुंचाती है।इसमें आपसी तालमेल खराब होने की कोई बात ही नहीं है।

डिप्टी सीएम बोले विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कमी

डिप्टी सीएम अरुण साव बोले कि शहर के विकास कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी बल्कि चारों तरफ विकास कार्य किए जाएंगे।महापौर और पार्षद मिलकर काम करेंगे।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बोले,बिलासपुर स्मार्ट शहर बनेगा

शपथ ग्रहण के बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात की,उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर शहर एक स्मार्ट शहर बनेगा और सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे,चाहे किसी वार्ड में भाजपा का पार्षद हो या न हो लेकिन काम होगा। शहर का विकास कार्य काफी तेजी से होगा और होली के पहले से जिला पंचायत जनपद पंचायत और सभापति का भी चुनाव कर लिया जायेगा।वही मंत्री बनने के प्रश्न पर बोले कि इंतजार करिए ।

तखतपुर विधायक बोले,पढ़ने में भूल हो जाती है

तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि पढ़ने में थोड़ी सी भूल हो जाती है उनका चश्मा ठीक नहीं लगा था। फिर बोले कि महिलाओं की बारीकी पर मत जाइए।अब बिलासपुर का विकास रफ्तार से होगा और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *