Blog

तखतपुर क्षेत्र में बाघ का खौफ जारी,

ग्रामीण दहशत में जी रहे जिंदगी

वन विभाग का रेस्क्यू अभियान भी नहीं आ रहा काम

बिलासपुर। तख़तपुर क्षेत्र मे बाघ का खौफ अभी भी जारी है । वन विभाग की टीम के अथक प्रयास के बाद भी शेर को पकड़ा नही जा सका है । जिसके चलते खूँखार बाघ दो दिन से खेत खार मे बेधड़क घूम रहा है। और लोग दहशत मे जीवन गुजार रहे है लेकिन वन विभाग का रेस्क्यू अभियान कोई काम नही आ रहा है।

बता दे कि दिन दिन पहले खेत मे पानी डालने गए किसान पर जानलेवा हमला करने वाले शेर ने इस बार खेत मे चर रही गाय को अपना निवाला बनाया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया मे इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है की तखतपुर इलाके मे शेर ने गाय का शिकार किया है । शेर के डर से ग्रामीण दहशत मे जी रहे है। और लगातार शेर तखतपुर के कुआं के खार में भ्रमण कर अपना शिकार का तलाश कर रहा है।
जंगल से भागकर आया हुआ बाघ कहां है कौन से क्षेत्र में है इसका भी पता नहीं चला सका है।जिसके लिए वन विभाग की टीम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तलाश करने में जुटी हुई है।

तखतपुर क्षेत्र में हमला करने वाला बाघ भी नहीं हुआ रेस्क्यू

दो दिनों पहले तखतपुर क्षेत्र के गांव में खेत में पानी देने पहुंचे किसान पर सुबह के समय बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाघ खेतों के बीच ही छुपा था। किसान की चींखें सुन आस पास के किसान जब पहुंचे तो बाघ झाड़ियों में नदारद हो गया। घायल को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने बाघ बाइट की पुष्टि की। गंभीर स्थिति को देखते हुए किसान को सिम्स में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू की। पर अब तक बाघ का रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों में बाघ के चलते दहशत का माहौल है। वन विभाग ग्रामीणों के बीच सतर्क रहने और जंगल में नहीं जाने के लिए मुनादी कर रहा है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की अपील की

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और अगर बाघ की आवाज या दहाड़ सुनाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारी या कंट्रोल रूम को सूचित करने बोला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *