Blog

एनसीसी दिवस पर 7 सीजी एनसीसी बटालियन का भव्य आयोजनबिलासपुर कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिलासपुर। 7 सीजी एनसीसी बटालियन, बिलासपुर द्वारा आयोजित एनसीसी दिवस कार्यक्रम में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने सामाजिक जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की।

एनसीसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार निर्मलकर के नेतृत्व में कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैडेट्स के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. चौरे ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट ब्रजेश साहू को सिम्स बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमेश रमनेश मूर्ति ने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान ने महाविद्यालय और एनसीसी इकाई दोनों का गौरव बढ़ाया।

एनसीसी दिवस पर आयोजित गतिविधियों ने युवाओं में राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *