Blog

भाजपा का स्थापना दिवस आज,बूथ में जाएंगे नेता कांग्रेस की वार्ड एवं बूथ कमेटी में 50 फीसदी युवा

22 वाडों में कमेटी तैयार,घोषणा जल्द, बैठकों का दौर

बिलासपुर । शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा 70 वार्ड में
बुध प्रभारी बूथ कमेटी तथा वार्ड अध्यक्ष वार्ड कमेटी बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। 22 वाडों में शहर कांग्रेस कमेटी ने बूथ कमेटी तथा वार्ड कमेटी में नाम तय कर लिए हैं और जल्द ही सभी 70 वाडों में बूथ कमेटी तथा वार्ड कमेटी को घोषणा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी ।वहीं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के द्वारा भी ग्राम पंचायत स्तर पर बूथ कमेटी तथा ग्राम पंचायत कमेटी बनाने के लिए बैठक की जा रही है।

दरअसल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि अब तक 22 वाडाँ में कमेटी के विस्तार के लिए तथा वार्ड में कमेटी का गठन करने बैठक ली जा चुकी है जिसमें नई कमेटी में महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एससी एसटी ओबीसी वर्ग के लिए 50 0फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं और 50 में अन्य सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। वार्ड कमेटी में ऐसे पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं जो कांग्रेस के प्रति समर्पण हैं समर्पित हैं और संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। सरकंडा क्षेत्र तथा विकास नगर सहित पांच वार्डों में
सुधांशु मिश्रा ने वार्ड में जाकर बैठक ली तथा वार्ड प्रभारी तथा कमेटी बनाने के लिए जो प्रभारी बनाए गए हैं ब्लॉक स्तर पर उनकी मौजूदगी में संगठन का विस्तार किया जाएगा। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा का कहना है कि जल्द है सभी 70 वाडों में वार्ड कमेटी का गठन कर लिया जाएगा और 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब को याद किया जएगा। संभावना की 14 अप्रैल के पहले ही कमेटी तथा वार्ड कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। सभी ब्लॉक
अध्यक्षों के साथ तथा प्रभारी के साथ मिलकर वार्ड कमेटी का गठन की रणनीति बनाई जा रही है सभी वार्डों में शहर अध्यक्ष बैठक ले रहे हैं।
उसके पहले मसनगंज तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक और दो में भी बैठक हो चुकी है आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तीन में बैठक चल रही है आज पांच वार्डों में बैठक कर वार्ड कमेटी तथा भूत कमेटी को अंतिम रूप दिया जाएगा और एक साथ सभी 70 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष तथा वार्ड कमेटी की घोषणा सर अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी। आज की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जामुल हक, संतोष गर्ग, प्रभारी राकेश शर्मा समीर अहमद, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप संतोषी राम बघेल, प्रभारी शिल्पी तिवारी, शिवली मिराज खान, अखिलेश बाजपेई, एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों की मौजूदगी में कमेटी को अंतिम रूप देने के लिए विचार मत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *