Blog

भाजपा के 34 निगम,मंडल बोर्ड, आयोग व परिषद में बनाये गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हेतु यादव व्यक्ति नही मिले- रेवती यादव

बिलासपुर। कल छतीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी भाजपा पार्टी के 36 नेताओ में सत्ता में भागीदारी दी है ।सरकार ने 34 निगम मंडल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाये है इसमें यादव समाज से एक भी व्यक्ति को स्थान नही मिला है। सूची देखकर मन मे पीड़ा हुई है । क्योंकि मैं भी यादव समाज से आती हूं। बिलासपुर महापौर चुनाव में भी यही स्थिति निर्मित हुई थी इसलिए मैंने महापौर के पद पर यादव समाज की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए प्रत्याशी के लिए नामांकन दाखिल किया था। छतीसगढ़ में यादव समाज ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाली जाती है इन्हें सत्ता में भागीदारी नही मिलने से यादव समाज की अनदेखी की गई है।अब छतीसगढ़ में यादव के मान सम्मान यदि कहीं मिल सकता है तो शिवसेना में मिल सकता है,छतीसगढ़ में शिवसेना पार्टी तीसरी बड़ी शक्ति बनकर आ रही है, जिसमे छतीसगढ़ में जिसकी जितनी संख्या ,भारी उनकी उतनी सत्ता में हिस्सेदारी के तर्ज पर काम करेगी। हमारा कथन है कि हम यादव समाज के मान सम्मान के लिए लड़ेंगे ही साथ ही ओबीसी वर्ग जिनका पार्टियां अनदेखा कर रही है। निश्चित ही दुखद है, आने वाले चुनाव में हम शिवसेना पार्टी पूरी मजबूती से अपने वर्ग के लोगो को न्याय दिलाने संघर्ष करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *