भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियो की घोषणा की….भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता वसी खान को मिली जिला मंत्री की जिम्मेदारी….

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण ने जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुसंशा से किसान मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों व मण्ड़ल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी अल्पसंख्यक मोर्चा में महामंत्री सीटू सिंह चावला वासित अलि के नाम शामिल है वही किसान मोर्चा में महामंत्री पद की जिम्मेदारी दिनेश सिंह ठाकूर ओर कपिल नारायण पटेल को दी गई है इनके नियुक्ति पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ खान और किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।
बता दे तालापारा निवाड़ी वसी खान काफी सक्रिय कार्यकर्ता है।जिनकी लोकप्रियता की वजह से उनको समाज के अलावा अन्य लोगो के बीच भी संबंध बने हुए है।मिलनसार,सरल और सहज इंसान होने की वजह भाजपा के नेताओं की पसंद भी है। वसी खान गरीबों की मदद करने में कभी दिन रात नहीं देखते है।यही नहीं अपने वार्डो में घूमकर वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्याओं को भी ध्यान देकर निराकरण करने की कोशिश करते है।इसके अलावा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के काफी करीबी भी जाने जाते है।जिससे उनको जिले में जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।