Blog

भाजपा नेता के बिगड़े बोल,डॉक्टर तू मुझे नहीं जानता,तेरे को देख लूंगा,मेरी मां का इलाज मेरे हिसाब से करना….मै कौन हूं शायद तेरे को नहीं मालूम

तखतपुर थाना में हुआ अपराध दर्ज

बिलासपुर। डॉक्टर तू मुझे नहीं जानता है,तेरे को देख लूंगा,मेरी मां का इलाज मेरे हिसाब से करना नहीं तो तोड़फोड़ कर दूंगा,ऐसी धमकी किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा नेता ने सरकारी डॉक्टर को दी।दरअसल तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से साथ गाली गलौच और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।इसके पहले भी भाजपा नेता ने तखतपुर और मुंगेली गुंडागर्दी के चुका है।जिसकी शिकायत और एफ़आईआर तक दर्ज हो चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,विनोबा नगर निवासी अभिषेक पात्रों ने तखतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीते दिनों रात करीब 9.40 बजे तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रात को ड्यूटी के रहे थे ।इसी बीच भाजपा नेता तरुण खांडेकर अपनी माता को लेकर इलाज करवाने पहुंचे।तभी उन्होंने अपने हिसाब से इलाज करवाने के लिए डॉक्टर पर दबाव डाला।जिसके कारण डॉक्टर और भाजपा नेता के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई ।जिसके कारण भाजपा नेता तरुण खांडेकर ने जमकर गाली गलौच करते हुए डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी।,जिससे डॉक्टर  दहशत में आ गए।
दहशत के आए डॉक्टर ने घटना की पूरी लिखित शिकायत शिकायत करते हुए भाजपा नेता की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने भाजपा नेता तरुण खांडेकर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

*पहले भी कर चुका है गुंडागर्दी और मारपीट*

आरोप है कि भाजपा नेता तरुण खांडेकर इसके पहले भी मारपीट कर चुका है।जिसमें अपराध कायम हुआ था।यही नहीं भाजपा नेता और होने का रौब दिखाकर लोगो को डराना धमकाना भी रहता है।आरोप है कि कुछ लोग दहशत के रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाते हैं तो किसी को रिपोर्ट दर्ज नहीं करने दिया जाता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *