Blog

भाजपा नेता के बेटे से मारपीट,गुंडागर्दी बढ़ी सिरगिट्टी में

बिलासपुर ।  थानेदार बदल गए पर सिरगिट्टी के हालात में जरा भी बदलाव नहीं आया। युवकों के एक गुट ने फिर बीजेपी नेता के बेटे से साथ जमकर मारपीट की इतना ही नही इन युवकों ने पथराव कर वाहनों में भी तोड़फोड़ की जिसका सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।सिरगिट्टी क्षेत्रवासियों ने एसपी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री मनोज दुबे के बेटे कृष्णा दुबे के साथ युवकों के गुट ने जमकर मारपीट की और मोहल्ले में हंगामा मचाया।एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित के परिवार ने मीडिया को बताया कि कृष्णा दुबे घर पर था। इसी दौरान कुछ युवक हांथ में ईंट पत्थर लेकर मोहल्ले में हंगामा मचा रहे थे। मना करने पर युवकों ने कृष्णा से मारपीट की। इतना ही नही इस युवकों ने ईंट पत्थर से हमला कर वहां रखे वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पूरे घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है।इस वारदात से आक्रोशित मोहल्लेवासियो ने घटना में बाहरी युवकों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की है।

बॉक्स
*पीड़ितों ने कहा,बाहरी लोगों की भीड़ होती है जमा*

पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्र में जैविक खाद के मार्केटिंग के नाम पर बड़ी संख्या में बाहरी युवक आते जाते हैं और अस्थाई रूप से निवास करते हैं।जो आए दिन इस तरह उत्पात मचाकर हंगामा करते हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है।

*पीड़ितों ने एसपी से कहा,आरोपियों पर हो कार्यवाही*

एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों के परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि सिरगिट्टी में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके चलते लोगो का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *