भाजपा युवा मोर्चा की सूची में पुराने लोगों को मिली जगह….स्नेहलता,ऋषभ, वैभव और सन्नी को मिली जिम्मेदारी

महिला मोर्चा की स्नेहलता शर्मा,युवा मोर्चा ग्रामीण ऋषभ और वैभव बने शहर के जिलाध्यक्ष
बिलासपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए भाजयुमो और महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश महिला कार्यकारिणी और भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बदलाव आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया गया है। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
इसमें बिलासपुर से शहर का जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता को बनाया गया है इसी तरह ऋषभ चतुर्वेदी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष और अंकुर सिंह को महामंत्री बनाया गया है।इसी तरह महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा को बनाया गया है।इसी तरह प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आलिंद तिवारी को बनाया गया है।और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में सन्नी केसरी को जिम्मेदारी दी गई है।