भाजपा रतनपुर मंडल का बूथ चुनाव संबंधी बैठक संपन्न

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
रतनपुर,,,, भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों में संघटनात्मक चुनाव होना है
विदित हो कि प्रदेश संगठन पर्व के अंतर्गत आज रतनपुर महामाया धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित किया गया,जिसमें 15 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी बूथों में बूथ कमेटी बनाना है बूथ स्तर के इस चुनाव में वरिष्ठ पदाधिकारीयों को बूथ में चुनाव कराने की जिम्मेदारी इस बैठक में दी गई

जिसमें पांच दिवस के अंदर सभी बूथों में बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से चुनाव किया जाएगा, रतनपुर मंडल के बूथ स्तर चुनाव प्रभारी रामलाल साहू एवं चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुनील जायसवाल वह संतोष यादव के नेतृत्व में सभी बूथों में चुनाव संपन्न होना है इन सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के मौजूदगी में सभी बूथों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है यह सभी अपने प्रभार वाले बूथों में जाकर बैठक लेकर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न करेंगे, वहीं भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने बताया कि बूथ स्तर के चुनाव संपन्न होने के बाद मंडल स्तर पर ,फिर जिला और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक चुनाव आने वाले दिनों में होंगे

इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल चुनाव प्रभारी रामलाल साहू,जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य लव कुश कश्यप, प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सुनील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तीरिथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप, जनपद अध्यक्ष मनोहर राज, जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश सोनी, महामंत्रीदवय संतोष तिवारी, रोहिणी बैसवाड़े, मध्यम सिंह, लखन पैकरा ,रविंद्र दुबे, संतोष यादव, सीताराम निर्मलकर, नीतू सिंह पार्षद, उषा चौहान, सविता ढीवर, राजकुमारी बिसेन, सरिता कमसेन,ज्ञानेंद्र कश्यप युवा मोर्चा अध्यक्ष, ज्वाला कौशिक, पवन पाठक, अजय महावर, वासित अली, दिनेश प्रभाकर, छोटू कश्यप, अनिल यादव, राजू मानिकपुरी, भानु कश्यप, लखन महाराज, द्वारका मंडलोई,नाथू वकील अनिरुद्ध तिवारी,प्रमोद कश्यप,संतोष कुम्हार, परमेश्वर जगत, संतोष कश्यप, पुरुषोत्तम,रामकुमार कश्यप, हर्ष पटेल, उमेश पेंटर एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
