भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई

बिलासपुर,,,इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला मंत्री प्रणव शर्मा ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों से मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों
एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित किया और सभी के मन में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।
दुसरे वक्ता के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष फैज़ान अहमद (शेबु) कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अल्पसंख्यक मोर्चा को बेहतर बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया
वहीं जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी का दिशा निर्देश व जरूरी एप की जानकारी देते हुए
विस्तार से अपनी बातें रखी, उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करेंगे और अल्पसंख्यक मोर्चा व भाजपा के रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे
आगे उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को और मजबूत करेंगे व अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण को अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान दिलाकर नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे !!
इस बैठक में प्रणव शर्मा के साथ सभी अतिथियों ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों कार्यसमिति सदस्यों व नव नियुक्त 14 मंडल के मंडल अध्यक्षों को फूलों की माला व गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया !
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री वसित अली ने किया वहीं आभार व्यक्त
प्रदेश के सोशल मीडिया सह प्रभारी शाहिद रजा ने किया
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान,जिला महामंत्री वासित अली , जिला महामंत्री सीटू चावला,प्रणव शर्मा (जिला मंत्री), प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान भाई सेबू ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शहीद राजा, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, जानिश सिद्दीकी, एजाज भाई, एहतेशाम टीपू, सुल्तान कुरैशी, खैरुन्निसा, रूबी मार्टिन, अमीन अली, मोहसिनकुरैशी, सचिन जैन, डॉ नदीम, नूर भाई, अरमान भाई, साहिल, इत्यादि अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे