भारतीय नगर मुक्तिधाम कोफर्श से अर्श तक पहुँचाने पर अग्रवाल सेवा समिति को साधुवाद – अमित कुमार

बिलासपुर।भारतीय नगर मुक्तिधाम की दुदर्शा व असामाजिक तत्वों द्वारा अवैधानिक क्रियाकलापों से बिलासपुर की जनता ने उसका उपयोग करना लगभग बंद सा कर दिया था। तब अग्रवाल सभा बिलासपुर ने आगे कदम बढ़ाकर अग्रवाल सेवा समिति के रूप में अल्प समय मे भारतीय नगर मुक्तिधाम में व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर नियमित देखरेख की जवाबदारी बखूबी निभा रहे है।

आज बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने अपने अमलों के साथ मुक्तिधाम का अवलोकन कर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आंनद अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों, रोटरी क्लब, सँतोष अग्रवाल को बधाई दी। मुक्तिधाम में नई सड़क, साफ–सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पंखे युक्त शेड, पक्के शेड, हरियाली युक्त बगीचा, समुचित पार्किंग, सीसीटीवी के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ हो जाने से स्थानीय नागरिकों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी।

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा इस प्रकार का जनहितैषी सहयोग शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और निगम ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग देगा। अग्रवाल सेवा समिति ने आश्वस्त किया कि आगे भी भारतीय नगर मुक्तिधाम की नियमित देखरेख, सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य सतत रूप से जारी रहेंगे, ताकि अंतिम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक और स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सके।

आज नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति के सीए आनंद अग्रवाल, अजय जाजोदिया, सीए राजुल जाजोदिया, मनीष अग्रवाल व ललित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारतीय नगर मुक्तिधाम का अवलोकन किया तथा अतिशीघ्र नगर विधायक अमर अग्रवाल, जिलाधीश संजय अग्रवाल व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इसका विधिवत लोकार्पण करवाने पर विचार किया।