Blog

भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग….पानी की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों ने किया बोला हल्ला

बिलासपुर। जल ही
जीवन है और बिना पानी के सब कुछ अधूरा है।लेकिन इन दिनों भारी गर्मी की वजह से बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।शहर के चारो तरफ पानी का संकट छाया हुआ है और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।बावजूद इसके पानी की किल्लत भी हुई है और नगर निगम भी लोगो को पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

बता दे इस साल गर्मी लोगों की पूरी तरह से अग्नि परीक्षा लेने का काम कर रही है।अप्रेल के बाद मई में गर्मी में सूरज के ताप में झुलसने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसका सीधा असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है।  भीषण गर्मी में  जलापूर्ति भी प्रभावित होने के कारण बिना पानी के लोग बिलबिला उठे हैं। पिछले तीन चार दिनों से तो नगर पालिका निगम क्षेत्र कई स्थानों में पानी की किल्लत बनी हुई है।


हम किसी एक जगह की बात नहीं कर रहे है बल्कि इस शहर के चारो तरफ पानी को लेकर त्राहि त्राहि मचा हुआ है।पानी के लिए लोग जूझ रहे है। पानी का संकट ऐसा छाया हुआ है जिसका हल निकलने का नाम नहीं ले रहा है।भारी गर्मी और गिरते जल स्तर को लेकर लगातार पानी का संकट गहराता जा रहा है।कोई सड़क पर आ रहा है तो कोई बाल्टी लेकर सीधे पार्षद के घर जा रहा है तो कोई चिल्ला कर अपनी बातो को रख रहा है।

*मोहल्ले के लोगो से मांगना पड़ता है रोज रोज पानी*

शहर में ऐसे कई घर है जिनके घर सरकारी नल से पानी आता है।चूंकि बिजली बन्द रहती है तो पानी भी नहीं आता है।ऐसे में अगर किसी के घर बिजली है और उनके घर में लगे बोर से पानी लिया जाए तो कई लोग घर के बोर से पानी देना भी पसंद नहीं करते हैं। लोगो का कहना है कि रोज रोज पीने का पानी मांगने में शर्म आता है।

*बिजली बन्द होने से भी पानी की बनी हुई है समस्या*

सिरगिट्टी,तिफरा,देवरीखुर्द,तालापारा और करबला के अलावा मंगला में बार बार बिजली बन्द होने पानी को किल्लत बनी हुई है।लोगो का कहना है  बिजली न होने से पानी की भारी किल्लत हो गई है।पीने के पानी के लिए लोगों को बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की लापरवाही पर लोगों में रोष है।पानी के लिए कई बार बोलकर थक चुके है

*बढ़ते तापमान  ने बढ़ाई चिंता*

जिले में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है और लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में लोगों को पानी की जरूरत सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन नगर निगम पेयजल आपूर्ति करने में पूरी तरह से विफल नज़र आ रही है।बल्कि गिरते जल स्तर से लगातार पानी का संकट गहराता जा रहा है। यही कारण है कि शहर के चारो तरफ पानी की किल्लत बनी हुई है ।और लोगो को पानी के लिए मशक्कत करना पड रहा है।

*निगम कर रही है अपना काम*

जोन क्रमांक 2 तिफरा के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने बताया लगातार गर्मी और गिरते जल स्तर को लेकर समस्या बनी हुई है।लेकिन इसके लिए नगर निगम पाइप लाइन डालने का काम और पानी की व्यस्था करने का काम कर रही है।

*हैंडपंप और कई बोर भी सूखने के कगार पर*

शहर में ऐसे कई बोर है जो सूखने के कगार पर आ चुके है। जिसका पानी का लेवल डाउन हो चुका है।जिसमे पाइप डालने की प्रक्रिया की जा रही है।फिर भी जल संकट कही न कहीं बना हुआ है जिसके लिए लोगो को पानी के लिए तरसना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *