भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

राष्ट्रीय सेवा योजना ने बाबा अंबेडकर को किया याद
बिलासपुर ।बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर में भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. एनके. चौरे सहित अनेक अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर छात्र नरेश कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थितों को प्रेरित किया।
डॉ. यशपाल सिंह निराला ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के सामाजिक सुधारों, भूमि सुधार, श्रम कानूनों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रति उनके दृष्टिकोण को आज के संदर्भ में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. चौरे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा, संघर्ष और संगठन के माध्यम से एक समतामूलक भारत की परिकल्पना की थी।
अंत में डॉ. चौरे द्वारा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ. गीत शर्मा, डॉ. प्रमेंद्र कुमार केसरी, डॉ. अजय टेगर, डॉ. दिनेश पांडे, डॉ. विनोद निर्मलकर, गजानंद पटेल, मोहम्मद तहसीन अशरफ, रोशन कुमार, केदार कश्यप सहित बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित थे।