Blog

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारम्भ

बिलासपुर जिला के 63 स्काउट-गाइड प्रतिभागी होंगे शामिल

बिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बिलासपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन पचमढ़ी में 8 से 12 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से पिपरिया रवाना हुए शिविर में जिले से 28 स्काउट एवं 31 गाइड कुल 63 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में स्काउट मास्टर सुरेश साहू एवं राजेन्द्र कौशिक, तथा गाइड प्रभारी रश्मि तिवारी एवं आराधना लिंकन सहभागिता निभाएंगे। शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों को राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला आयुक्त स्काउट विजय टांडे ने सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला सचिव लता यादव,डीओसी स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, डीटीसी स्काउट संतोष त्रिपाठी, डीटीसी गाइड माधुरी यादव , मुरली मोहन दास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *