भीषण गर्मी को देखते हुए धूप से बचने के लिए मटकी वालों को गार्डन छाता भेंट किया…चंचल बोले,हमेशा करूंगा मदद,जरूरतमंद लोगों के लिए कभी नहीं होगी कमी

समाजसेवी चंचल सलूजा की सराहनीय पहल
बिलासपुर। प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने पूरे शबाब पर है.. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, भीषण गर्मी को देखते हुए समाज सेवी चंचल सिंह सलूजा द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है.. इसी तारतम्य में आज गर्मी को देखते हुए समाजसेवी रोटेरियन चंचल सलूजा ने शहर में मटका वालों को गार्डन छाता भेंट किया.. रोटरी क्लब समाज में सेवा करते आ रहा है, भीषण गर्मी में के दौरान मटका वालों को कोई दिक्कत ना हो इसलिए रोटरी क्लब पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने गार्डन छातों का वितरण किया..

*समाजसेवी करते है हमेशा मेहनत*
बता दे की समाजसेवी चंचल सलूजा गर्मी हो बरसात हो या फिर ठंड का मौसम सभी मौसमों में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते है। यही कारण है कि समाजसेवी गरीबों और जरूरतमंद लोगों को हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते है ।
*बिलासपुर में किसी परिचय के मोहताज नहीं*
बता दे समाजसेवी चंचल सलूजा बिलासपुर शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र में में जाकर जरूरतमंद लोगो की मदद करते है शिविर लगाकर सहायता करते है।जिसके कारण उनकी और उनके टीम की एक अलग पहचान बन चुकी है।
*कई कार्यक्रमों में ले चुके है हिस्सा,हो चुके है सम्मानित*
चंचल ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता है जिनको लोग बुलाकर सम्मानित करते है और कार्यक्रमों मे बुलाकर उनकी सरहना करते है।