Blog

मंगलसूत्र व नगदी चोरी करने वाले महिला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफत में

आटो में बैठकर प्रार्थिया का ध्यान भटकाकर मौका देखकर मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी किया था आरोपियो ने

आरोपियो के कब्जे से नगदी सहित 01 नग मंगलसूत्र कुल कीमती 30000 रूप्ये किया गया जप्त

घटना के चंद घंटो के भीतर ही सभी आरोपी गिरफतार

बिलासपुर ।प्रार्थिया मनीषा सोनी अटल आवास सकरी महिलाओ के विरूद्ध आटो में इधर उधर की बात कहकर प्रार्थिया का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र एवं नगदी चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपेार्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो की पता तलाश की गई जो विवेचना दौरान घटना के चंद घंटो के भीतर ही घटना में शामिल आरोपीगण रचना गिरी गोस्वामी , कौशिल्या गिरी गोस्वामी , रजन गिरी गोस्वामी को पकडकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किये जिनके कब्जे से नगदी सहित 01 नग मंगलसूत्र कुल कीमती 30000 रुपए को जप्त किया गया है आरोपियो
रचना गिरी गोस्वामी पति राजेश गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर,कौशिल्या गिरी गोस्वामी पति हरद गिरी गोस्वामी उम्र 30 साल पोडीपोडा थाना बांगो जिला कोरबा और रजन गिरी गोस्वामी पति गब्बर गिरी गोस्वामी उम्र 32 साल महेशपुरमुरा थाना जय नगर जिला सूरजपुर को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया हैा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *