Blog

मंडल रेल में मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती संपन्न

बिलासपुर।अपर मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में 31 जुलाई 2025 को ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट संयुक्त लॉबी,बिलासपुर स्टेशन में कालजयी लेखक उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 145 वीं जयंती सोल्लास मनाई गई । इस अवसर पर कार्मिक अधिकारी एवं प्रभारी राजभाषा अधिकारी, मुख्य स्टेशन प्रबंधक,मुख्य क्रू कंट्रोलर,बिलासपुर स्टेशन एवं स्टेशन परिसर स्थि‍त कार्यालयों के पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थि‍त हुए ।
अध्यक्ष महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा तत्पश्चात मुंशी प्रेमचंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया । उपस्थित कर्मचारियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए । कर्मचारियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उनकी कहानियों एवं उपन्यास का संक्षि‍प्त वाचन किया गया ।


सहायक कार्मिक अधिकारी एवं प्रभारी राजभाषा अधि‍कारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है । साहित्यकारों की जयंतियां मनाकर हम उनकी कृतित्व को याद करते हैं । प्रेमचंद जी की गिनती हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार के रूप में की जाती है । उनकी रचनाएं मानवीय संवेदनाओं की पराकाष्ठा है । इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच हिंदी के प्रति नई स्फूर्ति का संचार होता है । आप सभी राजभाषा के प्रचार-प्रसार में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें ।


अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में प्रेमचंद की कहानियों एवं उपन्यास के माध्यम से समाज को दी गई प्रेरणाओं के बारे में व्याख्यान दिया । उन्होंने मुंशीप्रेमचंद जी के जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजभाषा विभाग की पुरी टीम की प्रशंसा की एवं आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मार्गदर्शन दिया ।
अंत में आभार प्रदर्शन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *