Blog

मंत्री तोखन साहू ने सेमरताल में महतारी सदन का किया लोकार्पण

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

सेमरताल – जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां भगवान का निवास होता है। छत्तीसगढ़ की माताएं, बहनें जिन्होंने स्व-सहायता समूह गठन किया है। वे विज्ञान योजना से जुड़ी हैं। जो नियमित बैठक, प्रशिक्षण आयोजित करती हैं। ये स्वावलंबी बनकर राष्ट्र का उत्थान करेंगी। ये बातें आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा। वे ग्राम सेमरताल में 24.70 लाख में बने महतारी सदन का लोकार्पण करने आए हुए थे। उन्होंने बालोघान समिति के संरक्षक यदुनंदन कौशिक, सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी, उप-सरपंच अक्षय कुमार साहू, सुरेन्द्र पान्डेय,सतीश धीवर एवं ग्रामीणों की मांग पर सेमरताल के वार्ड नंबर एक में बालोघान आहाता निर्माण व सौंदर्यीकरण को लिए मंजूरी देते हुए जिला पंचायत के सहयोग से काम कराने की घोषणा की। इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने उपस्थित माताओं, ग्रामीणों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहनों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। महतारी वंदन, महतारी दुलार इसका प्रमाण है। महतारी सदन आप सबके लिए लाभकारी होगा। अब इसका देखरेख आप लोगों को ही करना है। उद्बोधन से पहले नवनिर्मित महतारी सदन का पूजन किया गया।
सेमरताल के विहान संस्था की बहनों ने बेल्थरा विधायक सुशांत शुक्ला से भवन की मांग रखी थी। स्थानीय विधायक के प्रयास से मात्र चार माह में यह भवन तैयार हो गया।
मंचासीन मंत्री तोखन साहू का पुष्प गुच्छ से स्वागत धनित्तर सूर्यवंशी सरपंच सेमरताल ने किया। विधायक धरमजीत सिंह का स्वागत उप-सरपंच अक्षय साहू ने किया। मंच में विराजमान संतोष कौशिक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कौशिक, बिल्हा जनपद अध्यक्ष रामकुमार कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष माधवी वस्त्रकार, अंबिका साहू जिला पंचायत सदस्य, राजेन्द्र साहू जनपद सदस्य, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक का स्वागत पंचायत प्रतिनिधियों ने किया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 179 महतारी सदन बनाने के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किया है। इस भवन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सामुदायिक भागीदार, रोजगार मूलक, और सामाजिक रूप से समरस बनाना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने धमतरी से वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में शामिल रहे।
लोकार्पण समारोह में विहान की बहनें बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर विजय टांडे, बीआर सी देवी चंद्राकर, जिला समन्वयक ओम पांडेय, परियोजना अधिकारी रामेश्वर जायसवाल, इंजिनियर अमिताभ कश्यप, प्राचार्य अनिल वर्मा, भाजपा नेता सुरेन्द्र पान्डेय, सतीश धीवर, यदुनंदन कौशिक, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह, गौरीशंकर साहू, लक्ष्मण साहू, रामकिशोर यादव, पवन धीवर, विकास कौशिक, मंडल महामंत्री तुलसी कौशिक, प्रीतम कौशिक, सचिव पूर्णिमा यादव, विघा विश्वकर्मा, मंदाकिनी कौशिक, रितु धीवर, संतोषी धीवर एवं रामसनेही यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *