Blog

खूंटाघाट डेम में नहाने उतरा कोरबा का युवक लापता….अंधेरा होने से रुका रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में बुधवार शाम पिकनिक मनाने पहुंचे कोरबा निवासी एक युवक के लापता होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दीपका सुभाषनगर कोरबा निवासी विशाल मानकर 26 वर्ष पिता कन्हैया मानकर, अपने पांच दोस्तों के साथ दोपहर में खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। दोस्तों के साथ खाना बनाने और खाने के बाद सभी नहाने के लिए जलाशय में उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त बाहर आ गए, लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं आया।

दोस्तों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण अभियान रोकना पड़ा। पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस युवक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *