Blog

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन,70 बीएलओ को मिला कलेक्टर का सम्मान

100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ का चमका नाम

कलेक्टर के हाथों सम्मानित हुए बीएलओ ने कहा,गर्व का पल…

बिलासपुर ।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बेहतरीन काम करने वाले जिले के बीएलओ को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। अब तक लगभग 70 बीएलओ को कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में आज फिर विभिन्न ब्लॉकों से आए करीब 30 से 35 बीएलओ को कलेक्टर ने अपने हाथों से सम्मानित किया।

विओ:- जिले के इन बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना काम 100 प्रतिशत पूरा किया।इनका काम था।अपने-अपने क्षेत्र का पूरा डिजिटाइजेशन, मतदाताओं का डेटा अपडेट, और समय पर ऑनलाइन एंट्री।बीएलओ ने बिना देरी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड कर दिए और अपने क्षेत्र का पूरा पुनरीक्षण समय रहते पूरा किया।इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि ये बीएलओ पूरी टीम के लिए प्रेरणा हैं।इनके समय पर काम करने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया और भी मजबूत हुई है, जिससे चुनावी व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है।सम्मानित हुए बीएलओ ने कहा कि कलेक्टर के हाथों सम्मान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। हमने समय पर काम पूरा किया और प्रशासन ने इसे स्वीकार कर हमें प्रोत्साहन दिया है। इससे हम जैसे कार्यकर्ताओं को आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।

बाइट:- सुषमा राठौर (बीएलओ)
बाइट:- हेमलता राठौर (बीएलओ)
बाइट:- रेणु कुर्रे (बीएलओ)

विओ:- कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि समय पर और सटीक काम करने वाले बीएलओ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ हैं। अब तक जिले के लगभग 70 बीएलओ को सम्मानित किया जा चुका है और आगे भी उत्कृष्ट काम करने वालों को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा।
कुल मिलाकर, जिले के बीएलओ ने साबित किया है कि जिम्मेदारी और समयबद्धता साथ आए तो हर काम उत्कृष्ट बन जाता है।मतदाता सूची पुनरीक्षण को सफल बनाने में इनकी भूमिका सराहनीय है, और प्रशासन का यह सम्मान इन्हें और बेहतर काम के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *