Blog

मनरेगा को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, निकाली मशाल यात्रा….

डबल इंजन सरकार के खिलाफ मशाल यात्रा,कांग्रेस का तीखा हमला….

125 दिन रोजगार का दावा खोखला,जमीनी हकीकत कुछ और….

बिलासपुर। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल यात्रा निकालकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने डबल इंजन सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और गरीबों से रोजगार छीनने का गंभीर आरोप लगाया।मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों से जिले में मनरेगा के काम लगभग ठप पड़े हैं। मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा, जिससे गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि बीते दो सालों में मनरेगा पर कितना खर्च किया गया और कितने लोगों को वास्तव में रोजगार मिला।
कांग्रेस ने मनरेगा में 90:10 की जगह 60:40 के नए अनुपात को भी गरीब विरोधी बताया और इसका कड़ा विरोध किया। नेताओं का कहना है कि सरकार 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मजदूरों को 60 दिन का काम भी नसीब नहीं हो रहा।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों की रीढ़ है और नियम बदलकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मनरेगा को मजबूत नहीं किया जाता और मजदूरों को पूरा रोजगार नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

*कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा*

मशाल रैली निकालने के दौरान कांग्रेसियों के केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेसियों ने आरोपी लगाए कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा के नाम पर गरीब मजदूरों का शोषण कर रही है।जिसके कारण मजदूर भी परेशान है।नाम बदलने की आड़ में भाजपा सरकार मजदूरों  के साथ अन्याय कर रही है।

*कांग्रेसियों ने रैली के बहाने दिखाई ताकत*

केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने  के नाम पर कांग्रेसियों ने ताकत दिखाई और जमकर माहौल बनाया।इस दौरान कांग्रेसियों की भारी भीड़ लगी रही।जिन्होने पैदल मार्च करके अपनी ताकत झोंक दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *