Blog

मनवा कुर्मी समाज ने चैतुरगढ़ का किया भ्रमण

बिलासपुर। मनवा कुर्मी समाज नगर इकाई बिलासपुर के सदस्यों का नव वर्ष मिलन के उपलक्ष्य में चैतुरगढ़ मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर पिकनिक आयोजित किया गया था । जाने के लिए बस की व्यवस्था रखी गई थी जिसमे गाते बजाते मस्त मजे कर निर्धारित समय पर पहुँच कर,,आगे का सफर पैदल साथ साथ चढाई को जिसमें सब ने पहाड़ों पर माता का जयकारा लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंचे और प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद लिए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी और बच्चों के लिए ड्राइंग के अलावा कपल गेम महिलाओं का हाउजी में गिफ्ट एवं प्रतियोगिता में इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया और समाज के पिकनिक होने के कारण बहुत से परिवारों का आपस में मेल मिलाप से माहौल आनंदमयी व अविस्मरणीय रहा पिकनिक स्थल पर ही भोजन बनाकर खाने की व्यवस्था रही जिससे वन भोज सार्थक रहा एवं सब का साथ विशेष रूप से महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा कार्यक्रम मे राम कुमार वर्मा जी भीष्म टिकरिया जी ज्ञाना राम वर्मा सुरेश,मनीष राजेश चंद्रशेखर विजय कुमार प्रहलाद कामेश एवं महिलाओं में श्रीमती उषा वर्मा सीमा कश्यप राधा वर्मा मनीष नायक मधु वर्मा शकुंतला विजयलक्ष्मी सरिता चंद्रवंशी प्रेमलता सहित एवं अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *