Blog

मनीषा गुप्ता को पीएचडी की उपाधि

​बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा मनीषा गुप्ता को गणित विषय में विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य ‘स्टडी ऑफ रिसेंट ट्रेंड्स इन समेबिलिटी एंड एप्रोक्सिमेशन ऑफ फूरियर सीरीज इट्स अलाइड सीरीज एंड सम अदर इनफिनिट ट्रिग्नोमेट्रिक सीरीज’ शीर्षक के अंतर्गत पूर्ण किया है।
​मनीषा गुप्ता ने यह शोध कार्य प्रोफेसर यू.के. श्रीवास्तव, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज, बिलासपुर के निर्देशन में संपन्न किया। डा मनीषा, राजेंद्र साव एवं श्रीमती कुसुम साव की सुपुत्री हैं तथा प्रमोद गुप्ता की धर्मपत्नी हैं। वर्तमान में मनीषा गुप्ता शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में सहायक प्राध्यापक (गणित) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, परिजनों और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *