Blog
मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई
CMO और अकाउंटेंट 33 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
एमसीबी। मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगना CMO और अकाउंटेंट को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों अधिकारियों को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते उनके निवास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, ठेकेदार की शिकायत पर ACB ने ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, टीम ने CMO इसहाक खान और अकाउंटेंट सुशील भगत को पकड़ लिया। दोनों को पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है और मामले में आगे और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।