Blog

मरही माता में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर । चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भनवारटंक रेल्वे स्टेशन के पास में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं, पुलिस ने ग्राम भनवारटंक रेल्वे स्टेशन के पास में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर आरोपी राकेश सारथी पिता घनश्याम सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी सारधा लोरमी हाल मुकाम भनवारटंक के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, बरामद करके कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *