Blog

मवेशी से बाइक टकराई, महिला की मौत

सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी है

बिलासपुर। बीच सड़क में खड़े मवेशी से बाइक सवार पति-पत्नी टकरा गए। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पाली स्थित ग्राम पोड़ी निवासी निर्मला राजपूत अपने पति के साथ मयके गई थी। 30 मार्च को अपने पति के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थी। उसका पति बाइक चला रहा था। इसी दौरान अचानक एक गाय दौड़कर सामने आ गई। जिससे बाइक गाय से जा टकराई। इस हादसे से निर्मला के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में नेहरू नगर निवासी आशा माडिकर (82) 4 अप्रैल को शाम 6 बजे टहलने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार कर भाग गया। इस घटना से आशा को गंभीर चोटें आई थी। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस दोनों मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *