Blog

मस्तूरी के प्राथमिक शाला में दो महिला शिक्षिकाओं के बीच जमकर हाथापाई

बिलासपुर/मस्तूरी। ब्लॉक मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गोपीयापारा में दो महिला शिक्षिकाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद प्रधानपाठीका ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार शाला की प्रधानपाठीका शीला यादव एवं उसी स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका मंजू सोनी के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि शिक्षिका मंजू सोनी ने प्रधानपाठीका को फोन कर स्कूल बुलाया और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उनके साथ बहस करने लगी। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से प्रधानपाठीका का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब प्रधानपाठीका ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।

घटना के बाद प्रधानपाठीका शीला यादव ने मस्तूरी थाने पहुंचकर शिक्षिका मंजू सोनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

वर्जन

इस मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है। टीम का भी गठन किया गया है

शिवराम टंडन बीईओ मस्तूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *