मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला और दूध मुहे बच्चे की मौके पर ही मौत
मस्तूरी:- मस्तूरी में सड़क दुर्घटना से दो की मौत, मृतक में एक महिला और एक दूध मुह बच्चे की हुए मौत, बाइक में सवार होकर अपने गृह ग्राम जा रहे थे
मिली जानकारी से आज सुबह तक़रीबन 8:40 पति पत्नी और बच्चे तीनो बाइक सवार होकर अपने गृह ग्राम कुँवा बोडसडा के लिए जा रहे थे तभी तफतार में आती हुए ट्रक क्रमांक सी जी 08 डब्ल्यूब1435 से स्टेट बैंक में पास ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही महिला शिवरात्रि यादव पति अशोक यादव उम्र 27 वर्ष और दूध मुहे बच्चे की मौत हो गया है जिसकें बाद तत्काल मौक़े पर पहुंची मस्तूरी पुलिस द्वारा शव को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। और परिजनों कों इसकी सुचना दी गई है लगातार सड़क दुर्घटनाओं नें यातायात कों और जटिल और चिंतित कर दिया है नियम कड़े होनें के बाद भी ना रोड़ दुर्घटनाओं में कमी आ रही ना लोगों की सुरक्षा हो पा रही है जो समाज के बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।