Blog
मस्तूरी में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी और निरीक्षक मुख्यालय अटैच
कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लॉक में पीडीएस चावल गबन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई न करने और फाइल दबाने के मामले में बिलासपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी और खाद्य निरीक्षक ललिता शर्मा को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है.। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आदेश जारी करते हुए तत्काल आदेश से दोनों अधिकारियों को कार्य क्षेत्र का संपूर्ण प्रभार सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य और खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान को सौंपने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा जिले के दूसरे क्षेत्रों में पदस्थ सहायक खाद्य अधिकारी और निरीक्षको के प्रभार को यथावत रखा गया है।बता दे मस्तूरी क्षेत्र में दोनों अफसरों पर लापरवाही और राशन गबन करने का आरोप लगा था जिसके कारण कलेक्टर ने कार्यवाही की है।