Blog

कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद तेज, बिलासपुर में जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन जारी

केंद्र पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं से ली राय, कई दावेदार रेस में

बिलासपुर। केंद्रीय पर्यवेक्षक और  मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,प्रदेश पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री धनेश पाटिला  और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ठाकुर ने शहर अध्यक्ष चयन के लिए कांग्रेस भवन में शहरीय चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  एवं  बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर ग्रामीण , बेलतरा ग्रामीण तथा नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डो की बैठक ली । 

दरअसल पर्यवेक्षकों ने कांग्रेसियों से वन टू वन चर्चा की।
केंद्रीय पर्यवेक्षक  उमंग सिंघार ने  कहा कि संगठन में सक्रियता और मजबूती  के लिए ,नए नेतृत्व को मौका देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  ने संगठन सृजन  अभियान के तहत पूरे देश मे कांग्रेस की संगठनात्मक अभियान चल रहा है।मुझे बिलासपुर शहर/ग्रामीण और मुंगेली जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है ,मेरे साथ राज्य पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव,पूर्व मंत्री धनेश पाटिला और वरिष्ठ नेता  नरेश ठाकुर  है ।केंद्रीय पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने कहा कि आज भले ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप में दो अलग  राज्य बन गए है किंतु मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दिलो का रिश्ता है ,मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई जब मुझे छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया ,   ऐसा अनुभव हुआ कि अंतराल बाद ऊपर वाले  ने अपने बिछड़े हुए परिजनों से मिलने का  सौभाग्य दिया है ,
संगठन की मजबूती निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओ से ही सम्भव है,इसमें आप सभी जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ कांग्रेस को मिलेगा और 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।सिंघार ने कहा कि अब जो अध्यक्ष बनेंगे ,उन्हें नई व्यवस्था के तहत कार्य करना पड़ेगा ,अध्यक्षो को लगातार अपने कार्यक्षेत्रों में दौरा करना होगा,सेक्टर ,मण्डल और ब्लॉक को सक्रिय कर कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप जनता से जुड़ाव करना होगा, आम जनता की समस्याओं को सुनने ,उनके निराकरण के लिए कांग्रेस भवन में अनिवार्य रूप से बैठना होगा ,जनता की समस्याएं छोटी छोटी रहती है ,जैसे राशन कार्ड बनाना, मेडिकल की समस्या,निवास प्रमाणपत्र ,जाति प्रमाणपत्र   या अन्य समस्याओं को निराकृत करना है, इसका मतलब है जनता से जुड़ाव आपका सतत हो और जन समस्याओं का निराकरण हो , उन्होंने कहा कि मैं भी संगठन का आदमी हूं, जब हजारों कार्यकर्ताओ की फौज एक माला में पिरोया जाएगा तो परिणाम सकारात्मक ही होता है,उन्होंने कहा आज कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है क्योंकि आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी तब ये लोग अंग्रेजो की बी टीम के रुप में काम कर रहे थे इसलिए आज़ादी की मूल्य को भाजपा और उनके नेता नही समझ सकते ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सोच सत्ता में बैठना ही उपलब्धि है जबकि 11 वर्षो में देश हर क्षेत्र में पिछड़ गया है, सर्वाधिक ऋण लेने वाले देश मे प्रथम स्थान भारत को मिला है ,जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका जा सकता फिर आम जनता की स्थिति कैसी होगी।
भाजपा सभी संस्थानों में अपने लोगो को बिठा रही है और एक विचार के तहत ,नियमो की धज्जियां उड़ाई जा रही है,अंग्रेज तो चल गए पर आज दूसरे आ गये ।उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है और आप लोगो से जो फीडबैक मिलेगा उसे  राहुल गांधी  तक पहुंचाऊंगा, जो भी अध्यक्ष बनेंगे उनके साथ हम सभी को कांग्रेस के लिए काम करना है ।

*कांग्रेस पर्यवेक्षक का धुंआधार दौरा और वन टू वन में हुई चर्चा*

कांग्रेस पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने पहले दिन तखतपुर और कोटा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनकी राय ली। दूसरे दिन उन्होंने सीपत, मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। रविवार को कांग्रेस भवन में बिलासपुर शहर के चारों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी की रणनीति, नेतृत्व क्षमता और संगठन के भविष्य पर खुलकर संवाद हुआ.

*शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की तैयारिया हुई तेज,कई दावेदर आए सामने*

जिला अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। शहरी क्षेत्र से शैलेश पांडे, रामशरण यादव, महेश दुबे, टाटा नरेंद्र बॉलर, रविंद्र सिंह और विनोद साहू जैसे नेता दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से विजय केसरवानी, प्रमोद नायक, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मीनाथ साहू सियाराम कौशिक और राजेंद्र शुक्ला  के नामों की चर्चा है। सभी दावेदारों ने पार्टी के प्रति निष्ठा जताई है और संगठन को मजबूत करने की बात कही है।

*युवाओं को मिल सकता है मौका*

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान इस बार युवा जोश और वरिष्ठ अनुभव का संतुलन बनाकर नियुक्तियां करने की तैयारी में है। पर्यवेक्षक उमंग सिंघार की अगुवाई में तैयार की जा रही रिपोर्ट जल्द ही दिल्ली भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय के बाद जिले को नया अध्यक्ष मिलेगा। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के साथ कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *