महामंडलेश्वर स्वामी श्री 108 श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज पहुंचे पीतांबरा पीठ

पीठाधीश्वर आचार्य डा दिनेश जी महाराज ने लिया आशीर्वाद ,अध्यात्मिक और सामाजिक चर्चा भी की
बिलासपुर। देवी संपद मंडल के महामंडलेश्वर स्वामी श्री 108 श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर में पधारे। इसी कड़ी में महाराज श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा पहुंचे और यहां पर श्री शारदेशवर पारदेश्वर महादेव ,श्री ब्रह्म शक्ति बांग्ला मुखी देवी,श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी, श्री सिद्धिविनायक गणेश जी का दर्शन पूजन भक्तों के साथ किया । इस अवसर पर पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर डा आचार्य दिनेश जी महाराज, ने महाराज जी का स्वागत पूजन अपने परिवार के सदस्यों ,ओर भक्तों के साथ किया। छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि के लिए के लिए आचार्य डा दिनेश जी महाराज ने उनसे आध्यात्मिक राजनीतिक ,, सामाजिक विषय पर चर्चा की। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी देवी पांडे, अंकिता पांडे, मधुसूदन पांडे, अपराजिता पांडे,यशवंत शर्मा,, श्रीमती प्रिया शर्मा, संजय पांडे, दुर्गेश पांडे, नितिन पांडे, गौरी शंकर तिवारी, आदि भक्त जनों ने उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी हरिहरानंद जी महाराज श्री श्याम खाटू की कथा में शामिल होने पहुंचे थे । वे अल्प प्रवास पर यहां आए थे । पीतांबरा पीठ में उन्होंने आचार्य दिनेश जी महाराज को आशीर्वाद देते हुए उनके अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज के छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में उन्होंने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने तथा धर्म और संस्कृति के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना की। पश्चात महाराज श्री अमरकंटक के लिए उन्होंने पीतांबरा पीठ से प्रस्थान किया।