Blog

महंत बोले, मतदाता जिसे वोट दे रहा है वह वोट भाजपा को मिल रहा है,इसमें निर्वाचन आयोग भी शामिल

9 सितंबर को आयोजित सभा में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

बिलासपुर का चयन  प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने किया

बिलासपुर। 9 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़  सभा की तैयारी को लेकर  कांग्रेस भवन में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सहप्रभारी विजय जांगिड़, राष्ट्रीय सचिव देवेंन्द्र यादव, प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू और जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल ने बैठक ली।
बैठक में स्थल चयन से लेकर टेंट,लाइट,साउंड, पार्किंग सहित भीड़ को लेकर चर्चा हुई और जिम्मेदारी तय की गई ।
बैठक के बाद कांग्रेस नेता स्थल चयन के लिए गए । बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास  महन्त ने कहा वोट चोर गद्दी छोड़  सभा के लिए बिलासपुर का चयन हमारे प्रभारी सचिन पायलट ने किया है। और उनके अनुरुप कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी हम सभी की है ,वैसे बिलासपुर में सभी कार्यक्रम सफल होते रहे है हमे ,उसी जज्बा से काम करना पड़ेगा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नारा  वोट चोर गद्दी छोड़  जन जन तक पहुंचाना है।महंत ने कहा कि मतदाता जिसे वोट दे रहा है वह वोट भाजपा को मिल रहा है ।इस कृत्य में निर्वाचन आयोग भी शामिल है। वोट पर डाका डाला गया है, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 44 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई थी पर अचानक भाजपा के वोट बढ़ने लगे और परिणाम  बदल गए ,कांग्रेस की शिकायत को निर्वाचन अधिकारी मानने को तैयार नही थे, महंत  ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे नेता प्रतिपक्ष लोकसभा  राहुल गांधी के हाथ मजबूत करना है।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को समझ चुके थे,इसलिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात करते रहे है ,400 पार का मतलब था संविधान को भाजपा के अनुकूल बनाना ,सभी केंद्रीय एजेंसियों पर एकाधिकार करते हुए लोकतंत्र को चोट पहुंचाना था , पर राहुल गांधी ने कहा डरो मत  मुकाबला करो ,उनका ये वाक्य आज देश की राजनीतिक फिजा बदल डाली , अब लोग कहने लगे है वोट चोर गद्दी छोड़   जिसका दूरगामी परिणाम दिखेगा। महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने  वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर बड़ा सभा करने जा रहा है।सह प्रभारी ,राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ ने कहा कि वोट चोर -गद्दी छोड़ सभा की सफलता आप लोगो की मेहनत पर है, चूंकि अभी समय कृषि कार्य का है।जांगिड़ ने कहा कि  बूथ ,सेक्टर,मण्डल ब्लॉक कमेटी बनी हुई है ,उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाएगी, जांगिड़ ने कहा कि  प्रभारी  सचिन पायलट  बड़े कद के नेता है ,उनकी बातों को दिल्ली में भी सुनी जाती है,  वे आप सभी से हर स्तर पर चर्चा करते है जुड़े हुए है,यहां की बात दिल्ली में भी प्रभावी ढंग से रखा जाता है इसलिए हमारा कार्यक्रम जितना सफल होगा उसका श्रेय यहां के कार्यकर्ताओं को मिलेगा। राष्ट्रीय सचिव ,विधायक देवेंन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की शुचिता को ही खत्म कर दी है, आम लोगो मे चुनाव प्रक्रिया को लेकर सन्देह जो था वह साबित हो गया ,आज देश के अंदर अनेक उदाहरण है जिसमे परिणाम को प्रभावित किया गया हारे प्रत्याशियों को जिताया गया , हरियाणा मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने सारे आम क्रॉस कर के मतपत्र रिजेक्ट कर जीते प्रत्याशी को हराया। इसी तरह गत दिनों हरियाणा के लिए पंचायत चुनाव में ईव्हीएम मशीन को सुप्रीम कोर्ट में खोला गया उसमे भी हारा हुआ सरपंच विजयी हुए । भाजपा 2014 से लोकतंत्र और संविधान को चोट पहुंचा रहा है ,अब समय आ गया है कि सड़क से लेकर सदन तक कि लड़ाई  राहुल गांधी लड़ रहे है, और आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बिहार में एस आई आर के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए ,निर्वाचन आयोग पहले तर्क दे रहा था कि बंगलादेशी, नेपाली व अन्य विदेशियों के नाम है पर 65 लाख नाम मे एक भी किसी घुसपैठिये को चिन्हांकित नही कर सका , आज आधार कार्ड के बिना कोई भी दस्तावेज सत्यापित नही होता पर उसे भी निर्वाचन आयोग ने नकार दिया ,जो  भूमिहीन है ,अनपढ़ है ,या जिनका घर नही है क्या उन्हें मत देने का अधिकार नही है ,जबकि नियम कहता है कोई भी व्यक्ति उस क्षेत्र में 6 माह से निवास करता है उसका वोटर कार्ड बनेगा ,जिसका सत्यापन मकान मालिक करता है पर बिहार में सभी नियमो को नजरअंदाज कर निर्वचान आयोग ने सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने के लिए आतुर है ,जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी करेगी।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि निर्वाचन आयुक्त पूर्व में गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम कर चुके है, आज टेक्नोलॉजी इतनी फ़ास्ट है कि चंद मिनटों में पूरी जानकारी एकत्रित की जा सकती है इसके बाद भी वोट प्रतिशत में लगातार वृद्धि कैसे सम्भव है, वो भी 1 या 2 प्रतिशत की वृद्धि नही कम से कम 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि कैसे सम्भव है ,उड़ीसा विधानसभा में तो 30 प्रतिशत की वृद्धि होना आश्चर्यजनक है, विजय पांडेय ने कहा कि निर्वाचन आयोग पाक साफ है तो फार्म 17 सी को अपने वेव साइट में अप लोड क्यो नही करता ।  एडीआर संस्था पिछले लोकसभा चुनाव 2024 के वोट प्रतिशत का अध्ययन किया तो चौकाने वाले तथ्य सामने आया लगभग 538 लोकसभा में पड़े मतों में और काउंटिंग मतों में अंतर आया है इस पर निर्वाचन आयोग जवाब क्यो नही देता । विजय पांडेय ने कहा कि अब समय आ गया है देश व्यापी आंदोलन का तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा ,जिसका नेतृत्व  राहुल गांधी कर रहे है ,सभी विपक्ष एक साथ खड़े है।

*कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कई कांग्रेसी फिर से गुटबाजी में दिखे*

कांग्रेस भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेसियों की गुटबाजी फिर दिखाई दी,लोग अपने अपने समर्थकों और नेताओं के पास मौजूद रहे।जिसकी चर्चा भी होती रही,लोग दबी जुबान से यही बोलने लगे कि सरकार नहीं है फिर भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई।

*काफी दिनों बाद कांग्रेस भवन और छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेसियों का रहा जमावड़ा*

बड़े दिनों बाद कांग्रेस भवन और छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा बना रहा।काफी दिनो बाद कांग्रेसियों सुर्खियों में नजर आए।जिसके लिए पुराने और नए कांग्रेसियों की भीड़ नेताओं से मिलने के लिए लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *