Blog

महापौर और कमिश्नर ने लिया सफाई कार्य का जायजा

शनिचरी के मछली मार्केट को व्यवस्थित करने के निर्देश

साफ-सफाई के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता में,लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर- महापौर पूजा विधानी ने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे समेत अन्य अधिकारियों के साथ सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान सफाई कर्मी,निरीक्षकों और सुपरवाइजर की उपस्थिति की भी जांच महापौर ने किया। निरीक्षण के दौरान महापौर और निगम कमिश्नर ने रोड और नाली सफाई के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान नाली के ऊपर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। महापौर श्रीमती पूजा विधानी और निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने शहर के प्रमुख सब्जी बाजार शनिचरी और बृहस्पति बाजार का भी निरीक्षण किया। शनिचरी बाजार स्थित मछली मार्केट का निरीक्षण करते हुए महापौर श्रीमती विधानी ने बाजार को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए,इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा है। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा मछली मार्केट समेत सभी बाजारों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें,इसके अलावा महापौर ने मछली व्यापारियों से भी स्वच्छता का विशेष पालन करने की अपील भी की। व्यापारियों से जल का उपयोग जरूरत के हिसाब से करने की भी अपील की गई ताकि जल व्यर्थ ना बहें। आज निरीक्षण में अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार,स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रवेश कश्यप समेत एमआईसी सदस्य श्री श्याम साहू, समेत निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *