Blog

महापौर के बेटे को सड़क पर CAKE काटना पड़ा महंगा…..पुलिस ने किया गिरफ्तार….साथ में दो दोस्त भी…..

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया, इस मामले में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस प्रतिबंधात्मक धाराओं में अलग से कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि, रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे ने सड़क में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस मामले में पुलिस ने मृणांक चौबे और उसके दो दोस्त पिंटू चंदेल और मनोज गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगते उन्होंने कहा था कि उन्होंने मैंने वीडियो देखा जो मेरे घर के सामने की है।
मेरे बेटे का जन्मदिन था, उसने सड़क पर केक काटा है, मैंने आज सुबह ही अखबार में पढ़ा कि, हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है।
जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाइश दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *